'उनके गुनाहों में शामिल नहीं था, इसलिए दोस्ती के काबिल नहीं था'; प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा का छलका दर्द
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। राघव चड्ढा ने घोषणा की कि वे भाजपा में शामिल होंगे। ...और पढ़ें
-1777029145262_m.webp)
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले राघव चड्ढा। फोटो एक्स
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। देश की राजनीति में आज (शुक्रवार) बड़ा धमाका हुआ। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अब बीजेपी ज्वाइन करेंगे।
संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि मैं उनकी गुनाहों में शामिल नहीं होना चाहता था। मैं उसकी दोस्ती के काबिल नहीं था, क्योंकि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं था। आज हम ऐसे मोड़ पर खड़े हैं कि मेरे पास दो ही विकल्प थे। हम राजनीति छोड़ दें या फिर अपने अनुभव को लेकर पॉजिटिव राजनीति करें।
राघव चड्ढा ने कहा कि हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।
यह भी पढ़ें- AAP में बड़ी टूट: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल BJP में होंगे शामिल
'भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए पार्टी की स्थापना की'
राघव चड्डा ने कहा कि राजनीति में आने से पहले मैं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट था। मेरे साथ इस मंच पर विभिन्न क्षेत्रों के लोग थे, जिनमें कुछ वैज्ञानिक और कुछ शिक्षाविद भी थे।
आज आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों में एक विश्व स्तरीय क्रिकेटर, पद्म श्री पुरस्कार विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी लोगों ने सब कुछ त्याग दिया और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ इस पार्टी की स्थापना की।
यह भी पढ़ें- Raghav Chadha Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा? अब BJP में होंगे शामिल
मैं इस पार्टी का संस्थापक सदस्य था और शायद ही कोई इसे मुझसे बेहतर जानता हो। पूर्ण समर्पण के साथ हमने मिलकर पार्टी का निर्माण किया। पंजाब में इसे बनाया।
लेकिन आज बड़े दुख के साथ कहता हूं कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के संकल्प के साथ गठित यह पार्टी अब भ्रष्ट और समझौतावादी व्यक्तियों के हाथों में बुरी तरह फंसी हुई है, इसी वजह से एक-एक करके सभी लोग पार्टी छोड़ रहे हैं।
खबरें और भी
VIDEO | Delhi: Rajya Sabha MP Raghav Chadha (@raghav_chadha) says, “We, two-thirds of the Members of Parliament belonging to the Aam Aadmi Party in the Rajya Sabha, will exercise the provisions of the Constitution of India and merge with the Bharatiya Janata Party (BJP).
— Press Trust of India (@PTI_News) April 24, 2026
(Full… pic.twitter.com/YBQOex17CD