AAP में बड़ी टूट: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल BJP में होंगे शामिल
पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि आप के दो-तिहाई राज्यसभा सदस्य संवैधानिक ...और पढ़ें

राघव चड्ढा ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रेसकर्मियों को संबोधित किया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आप से इस्तीफा देने का एलान किया । राघव चड्ढा सहित छह अन्य आप सांसद बीजेपी ज्वाइन करेंगे।
संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।"
आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सात राज्यसभा सांसदों की लिस्ट में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी शामिल हैं।
मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि वे पार्टी के पांच अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा में जा रहे हैं। चड्ढा ने कहा, "संविधान के अनुसार, किसी भी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं।"
जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल सिद्धांतों से भटक गई है। अब यह पार्टी राष्ट्र के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी लाभ के लिए काम करती है... पिछले कुछ वर्षों से मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूं और जनता के करीब आ रहा हूं। - राघव चड्ढा, राज्यसभा सांसद
यह भी पढ़ें- कौन हैं सांसद अशोक मित्तल? AAP ने राघव चड्ढा को हटाकर बनाया था राज्यसभा में डिप्टी लीडर
पहले मैं चार्टर्ड अकाउंटेंट था: राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने प्रेसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में आने से पहले वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थे। उन्होंने कहा, ''मेरे साथ इस मंच पर विभिन्न क्षेत्रों के लोग थे, जिनमें कुछ वैज्ञानिक और कुछ शिक्षाविद भी थे। आज आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वालों में एक विश्वस्तरीय क्रिकेटर, पद्म श्री पुरस्कार विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी लोगों ने सब कुछ त्याग दिया और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ इस पार्टी की स्थापना की।''
राघव चड्ढा ने आगे कहा, ''मैं इस पार्टी का संस्थापक सदस्य था और शायद ही कोई इसे मुझसे बेहतर जानता हो। पूर्ण प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ हमने मिलकर दिल्ली में पार्टी का निर्माण किया। पंजाब में इसे बनाया और अन्य राज्यों में इसका विस्तार करने का प्रयास किया।
खबरें और भी
लेकिन आज, बड़े दुख, पीड़ा और शर्म के साथ मैं कहता हूं कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के संकल्प के साथ गठित यह पार्टी अब भ्रष्ट और समझौतावादी व्यक्तियों के हाथों में बुरी तरह फंसी हुई है। यही कारण है कि राष्ट्र की सेवा करने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाला प्रत्येक देशभक्त या तो पार्टी छोड़ चुका है या एक-एक करके छोड़ रहा है।”
आप ने राघव को उपनेता पद से हटाया था
बता दें कि दो अप्रैल 2026 को आम आदमी पार्टी ने राघव को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाया था और पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली थी। इस घटनाक्रम ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए थे।
आप में मचे इस घमासान के कुछ समय बाद ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई वाली सरकार ने राघव चड्ढा को दी गई पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा दी थी। हालांकि, इसके बाद राघव चड्ढा को केंद्र द्वारा सिक्योरिटी दी गई। गौरतलब है कि चड्ढा को पंजाब के सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद होने के नाते यह सुरक्षा मिली हुई थी। सुरक्षा वापसी को पार्टी के अंदर उनकी बढ़ती दूरी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा था।

आप छोड़ने वाले सांसद
- राघव चड्ढा
- संदीप पाठक
- अशोक मित्तल
- हरभजन सिंह
- स्वाति मालीवाल
- राजेंद्र गुप्ता
- विक्रमजीत साहनी
यह भी पढ़ें- 'भटक गई AAP, केवल अपने फायदे के लिए काम करती है...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राघव चड्ढा