'भटक गई AAP, केवल अपने फायदे के लिए काम करती है...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है, दावा है कि उनके साथ AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सदस् ...और पढ़ें

AAP सिद्धांतों से भटकी, निजी फायदे के लिए काम करती है: राघव चड्ढा। फाइल फोटो
HighLights
राघव चड्ढा ने AAP से अलग होने की घोषणा की
दो-तिहाई AAP राज्यसभा सदस्यों संग BJP में शामिल होंगे
AAP पर सिद्धांतों से भटकने और निजी फायदे का आरोप
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एलान किया कि वह राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य के साथ बीजेपी में शामिल होंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने आप पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है।'
आप सांसद ने आगे कहा, 'पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहाहूं और जनता के करीब जा रहा हूं।'
AAP सांसद राघव चड्ढा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा, 'मैं आपको असली वजह बता रहा हूं कि मैंने पार्टी की गतिविधियों से खुद को दूर क्यों कर लिया था। मैं उनके अपराधों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। मैं उनकी दोस्ती के लायक नहीं था, क्योंकि मैं उनके अपराध का हिस्सा नहीं था। हमारे पास सिर्फ दो ही विकल्प थे- या तो राजनीति छोड़ दें और पिछले 15-16 सालों में किए गए अपने जनहित के कामों को छोड़ दें, या फिर अपनी ऊर्जा और अनुभव के साथ सकारात्मक राजनीति करें। इसलिए, हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में AAP के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में शामिल कर लेंगे।'