Raghav Chadha Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा? अब BJP में होंगे शामिल
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं, जिससे आप को बड़ा झटका लगा है। उनकी कुल संपत्ति 50 लाख रुपये बताई गई है। ...और पढ़ें

कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा? फाइल फोटो
HighLights
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन की।
उनकी कुल संपत्ति 50 लाख रुपये बताई गई है।
दिल्ली में घर, सोना, बैंक जमा उनकी मुख्य संपत्ति।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। राघव चड्ढा अब बीजेपी में शामिल होंगे। इसके साथ ही राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं।
राघव चड्ढा राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट होने के नाते, उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर काम किया है और इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और राजेंद्र नगर से विधायक जैसे पदों पर भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा? अब BJP में होंगे शामिल
इस बीच उनकी नेटवर्थ (कुल संपत्ति) को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। आखिर राघव चड्ढा की नेटवर्थ कितनी है?
Myneta.info के मुताबिक, राघव चड्ढा की टोटल नेटवर्थ 50 लाख रुपये है। उनकी नेटवर्थ का लेखा-जोखा कुछ इस तरह है।
- अचल संपत्ति: दिल्ली में एक मकान, जिसकी कीमत लगभग ₹36-37 लाख है।
- चल संपत्ति: इसमें लगभग ₹30,000–₹40,000 नकद, बैंक जमा और शेयरों, बॉन्ड तथा म्यूचुअल फंड में लगभग 6.35 लाख रुपये शामिल हैं।
- सोना: 90 ग्राम, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है।
- व्हिकल: मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर।
आय का स्त्रोत: राज्यसभा सांसद के तौर पर वेतन।
यह भी पढ़ें- AAP में बड़ी टूट: राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल का BJP में शामिल होने का एलान
वहीं दूसरी ओर, परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ की बात करें तो बांद्रा में उनका एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 22 करोड़ रुपये है और उनके पास कारों का एक शानदार कलेक्शन भी है। उनके वाहनों में 1.30 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग, 43.19 लाख रुपये की ऑडी Q4 और 69.27 लाख रुपये की ऑडी Q7 शामिल हैं।
खबरें और भी
वह फोर्ब्स इंडिया की 'सेलिब्रिटी 100' लिस्ट में शामिल थीं और जब उन्होंने पहली बार इस लिस्ट में जगह बनाई थी, तब उनकी अनुमानित सालाना आय 5.36 करोड़ रुपये थी।