Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गलत पार्टी में सही आदमी था...', AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा, बोले- मैं अब जनता को चुन रहा हूं

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 04:59 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा, जब उसके कई राज्यसभा सदस्यों ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ...और पढ़ें

    राघव चड्ढा। वीडियो ग्रैब

    राघव चड्ढा। वीडियो ग्रैब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को आज शुक्रवार को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी में अब तक की यह सबसे बड़ी टूट है। आप के कई राज्यसभा सदस्यों ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    राघव चड्ढा ने थोड़ी देर पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी सार्वजनिक की है। राघव चड्ढा ने दावा किया है कि अशोक मित्तल, संदीप पाठत, स्वाति मालिवाल, हर भजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता आदि ने भी आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    बता दें कि ये सब ऐसे समय में हो रहा है, जब अगले साल 2027 में ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक कुछ महीनों पहले आप को तगड़ा झटका लगा है। 

    आप छोड़ते हुए राघव चड्ढा ने क्‍या कहा?

    आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा-

     जिस आम आदमी पार्टी को हमने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी युवावस्था के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी आदर्शों से भटक गई है। अब यह पार्टी देशहित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम कर रही है। पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। इसलिए आज हम घोषणा करते हैं कि मैं AAP से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं।

    यह भी पढ़ें- 'पंजाब की जनता इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी', राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर भड़के संजय सिंह

     

    AAP (आम आदमी पार्टी) से निकाले गए / इस्तीफा देने वाले प्रमुख नेताओं की सूची

    क्र.सं. नेता का नाम वर्ष कारण / स्थिति
    1 विनोद कुमार बिन्नी 2014 बागी, बाद में निष्कासित
    2 शाज़िया इल्मी 2014 इस्तीफा
    3 योगेंद्र यादव 2015 निकाले गए
    4 प्रशांत भूषण 2015 निकाले गए
    5 आनंद कुमार 2015 निकाले गए
    6 अजीत झा 2015 निकाले गए
    7 आशुतोष 2018 इस्तीफा
    8 कुमार विश्वास 2017–2018 किनारा किया / बाद में अलग
    9 कपिल मिश्रा 2017 निकाले गए
    10 अलका लांबा 2019 इस्तीफा
    11 हरदीप सिंह मुंडियां 2023
    12 अनिंदरजीत सिंह लोढी 2023
    13 राजकुमार आनंद 2024 इस्तीफा, मंत्री पद छोड़ा