दिल्ली मेयर चुनाव में AAP की एंट्री, BJP के नाराज पार्षदों से बंधी आस; पार्टी बोली- जीतने के लिए उतरेंगे
दिल्ली में महापौर चुनाव इस बार दिलचस्प हो सकता है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला किया है। आप नेताओं के अनुसार, पार्टी 23 ...और पढ़ें
-1776696105472_m.webp)
दिल्ली मेयर चुनाव में आप ने की एंट्री।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में महापौर चुनाव इस बार दिलचस्प हो सकता है। विपक्षी आम आदमी पार्टी(आप) ने भी महापौर, उप महापौर के साथ ही स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में हिस्सा लेने का मन बना लिया है। आप नेताओं के अनुसार 23 अप्रैल को नामांकन के आखिरी दिन आप के पार्टी द्वारा तय किए गए प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि पार्टी अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करने के साथ चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेगी। इसमें आप के महापौर और उप महापौर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम चुनाव लड़ने के लिए बल्कि जीतने के लिए उतरेंगे।
भाजपा के नाराज पार्षदों का भी समर्थन मिलेगा: नारंग
नारंग के अनुसार भाजपा सरकार में कोई काम लोगों के नहीं हो रहे हैं। खुद भाजपा पार्षद इस बात से परेशान हैं लेकिन, एक ही पार्टी की सरकार होने की वजह से पार्षद खुलकर बोल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षद अंदर खाने अपनी नाराजगी जताते हैं। ऐसे में आप प्रत्याशी उतारेगी तो जरुर विपक्षी समेत भाजपा के नाराज पार्षदों का भी समर्थन मिलेगा और हमारे प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आप ने सत्ता में होने के बाद भी महापौर व उप महापौर चुनाव से किनारा कर लिया था। पार्टी ने जोड़-तोड़ की राजनीति से किनारा करने की बात कहकर प्रत्याशी नहीं उतारे थे। जबकि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतार दिए थे। चुनाव वाले दिन भी आप ने सदन से वाकआउट कर दिया था। हालांकि भाजपा प्रत्याशी राजा इकबाल सिंह ने 133 वोट पाकर जीत दर्ज की थी।
2022 में 134 सीटें जीतकर आप ने हासिल की थी सत्ता
बता दें कि वर्ष 2022 में एमसीडी के आम चुनाव हुए थे। 250 सीटों वाले निगम में आप ने 134 सीटें जीतकर सत्ता प्राप्त की थी। लेकिन 2023 से ही आप के पार्षदों ने बागी होना शुरू कर दिया था। 2025 में आप दो फाड़ हो गई थी। आप के 15 पार्षदों ने बागी होकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नाम से अलग पार्टी बना ली थी। अभी 250 सदस्यों वाले निगम सदन में भाजपा के 123 पार्षद हैं। आप के पास 100, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पास 15, कांग्रेस के पास नौ, दो निर्दलीय,जबकि एक पद रिक्त है।