विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, BJP मुख्यालय की ओर निकाला था मार्च

Published: Sun, 11 Jan 2026 09:51 PM (IST)

आप की दिल्ली इकाई ने भाजपा मुख्यालय तक मार्च निकाला, आरोप लगाया कि भाजपा मंत्रियों ने सिख गुरुओं का अपमान ...और पढ़ें

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

HighLights

  1. आप ने भाजपा पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप लगाया।

  2. पुलिस ने AAP कार्यकर्ताओं को रोका, नेताओं को हिरासत में लिया।

  3. आप ने सीएम रेखा गुप्ता से सार्वजनिक माफी की मांग की।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रविवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश इकाई ने भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान आप ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्रियों ने सिख गुरुओं का अपमान किया है, उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

आप कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा मुख्यालय की ओर जा रहे थे, कार्यालय से पहले ही दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया और एक-एक कर सबको हिरासत में ले लिया। आप की दिल्ली इकाई के अध्सक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को पुलिस आईपी एस्टेट थाने ले आई, जहां वे धरने पर बैठ गए और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सीएम रेखा गुप्ता सार्वजनिक रूप से मांगे माफी: AAP

आप का कहना है कि हिंदुस्तान गुरु साहिब का अपमान नहीं सहेगा। आप ने कहा है कि भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर को लेकर बनाई गई फर्जी वीडियो और गुरु महाराज की बेअदबी के खिलाफ उनका यह प्रदर्शन था।

उन्होंने कहा कि फर्जी वीडियो से भाजपा की सिख विरोधी मानसिकता फिर उजागर हो गई है। आप ने कहा है कि भाजपा के मंत्रियों और नेताओं की गुरुओं की बेअदबी के लिए सीएम रेखा गुप्ता सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली जल बोर्ड में आधे से अधिक पद खाली, कामकाज पर पड़ रहा असर; कर्मियों पर बढ़ रहा अतिरिक्त दबाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।