Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पिछले चार वर्षों से पंजाब में भ्रष्टाचार का खेल', केजरीवाल के आरोपों पर सचदेवा का पलटवार

    Updated: Sun, 10 May 2026 12:41 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पंजाब में आप अध्यक्ष संजीव अरोड़ा पर ईडी की छापेमारी के बाद अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप ल ...और पढ़ें

    केजरीवाल के आरोपों पर सचदेवा ने दिया जवाब।

    केजरीवाल के आरोपों पर सचदेवा ने दिया जवाब।

    HighLights

    1. ईडी की छापेमारी से अरविंद केजरीवाल डरे: सचदेवा

    2. पंजाब में आप के इशारे पर उगाही का खेल

    3. कई आप मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पंजाब के आप अध्यक्ष एवं मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी की छापेमारी से अरविंद केजरीवाल डर गए हैं। क्योंकि, उनके इशारे पर पंजाब में उगाही का खेल चल रहा है। उन्हें मालूम है कि अरोड़ा से होते हुए जांच उन तक पहुंचेगी। इस कारण वह ईडी की छापेमारी को लेकर वह भ्रामक बयानबाजी करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी सत्ता में रहते हुए 10 वर्षों तक आप नेताओं ने भ्रष्टाचार किया। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और सांसद भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। अब पंजाब में इसी तरह से भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री गिरफ्तार हो रहे हैं।

    पंजाब के कई मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में हो चुके हैं गिरफ्तार: सचदेवा

    उन्होंने कहा कि दो दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के एक नजदीकी के यहां ईडी रेड के वक्त पैसों से भरा बैग फेंका गया था। संजीव अरोड़ा से पहले पंजाब सरकार के मंत्री डॉ. संजीव सिंगला, फौजा सिंह सिरारी एवं 'आप' विधायक रमन अरोड़ा भी भ्रष्टाचार में गिरफ्तार हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के यमुनापार की टूटी सड़कें बनीं मुसीबत, राहगीर और वाहन चालक परेशान

    खबरें और भी