Delhi SIR: AAP का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, बोली- अनधिकृत कॉलोनियों में 50% मतदाताओं तक नहीं पहुंचे फॉर्म
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों मे ...और पढ़ें

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने SIR प्रक्रिया पर साधा निशाना। फाइल फोटो
HighLights
आप ने दिल्ली की एसआइआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
दावा: 50% लोगों को पुनरीक्षण फॉर्म नहीं मिले।
मतदाताओं के नाम हटाने की आशंका जताई गई।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पार्टी ने दावा किया कि गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों में करीब 50 प्रतिशत लोगों तक एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं पहुंचे, जबकि चुनाव आयोग 99 प्रतिशत से अधिक फॉर्म वितरित होने का दावा कर रहा है।
आप का कहना है कि फॉर्म नहीं मिलने से बड़ी संख्या में मतदाता सत्यापन प्रक्रिया से वंचित हो सकते हैं।
आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज व पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि कई बूथों पर केवल 30 से 35 प्रतिशत फार्म ही जमा हुए हैं और शेष मतदाताओं को 'शिफ्टेड' दिखाकर उनके नाम हटाने जाने की आशंका है।