Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में पेपर लीक होने के आरोप पर केजरीवाल का BJP पर पलटवार, बोले- सिर्फ नकल की कोशिश हुई

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:28 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पेपर लीक के भाजपा के आरोपों को खारिज किया, कहा कि वहां कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. केजरीवाल ने पंजाब में पेपर लीक के आरोपों को नकारा।

    2. कहा, सिर्फ नकल की कोशिश हुई, जिसे रोका गया।

    3. भाजपा पर AAP को बदनाम करने का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के पेपर लीक संबंधी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पंजाब में कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ है।

    उन्होंने कहा कि 10 साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रही और उस दौरान एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। इसी तरह पिछले पांच वर्षों से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और वहां भी किसी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ।

    पेपर लीक कहना पूरी तरह गलत

    केजरीवाल ने कहा कि भाजपा जिस घटना को पेपर लीक बता रही है, वह वास्तव में पेपर लीक का मामला नहीं था। उनके मुताबिक, एक परीक्षा के दौरान दो परीक्षा केंद्रों पर कुछ छात्र स्मार्ट डिवाइस लेकर पहुंचे थे और उनके माध्यम से नकल करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उन्हें समय रहते पकड़ लिया गया और उनकी कोशिश नाकाम कर दी गई। इसलिए इसे पेपर लीक कहना पूरी तरह गलत है।

    यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने पेपर लीक पर केंद्र सरकार को फिर घेरा, कहा- सुबूत नहीं तो फास्ट ट्रैक कोर्ट का क्या मतलब?

    झूठे आरोप लगा रही भाजपा: केजरीवाल

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में भाजपा आम आदमी पार्टी की सरकारों को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही है, जबकि पंजाब में पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई।