पंजाब में ED की कार्रवाई पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे पीएम मोदी
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी नेत ...और पढ़ें

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना। फाइल फोटो
HighLights
आप ने पंजाब में ईडी कार्रवाई को केंद्र की साजिश बताया।
संजय सिंह ने पीएम मोदी को 'औरंगजेब रूपी मोदी' कहा।
केंद्रीय एजेंसियों के विपक्षी नेताओं को परेशान करने का आरोप।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राज्यसभा सांसद और आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को परेशान करने और पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने के लिए कर रही है।
संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा का "सुपारी किलर" ईडी एक बार फिर पंजाब पहुंच गया है और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय अरोड़ा के घर छापेमारी की गई है। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिनों तक "तमाशा" चलेगा, फर्जी खबरें चलाई जाएंगी और उसके बाद एजेंसी को नया काम सौंप दिया जाएगा।
BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुँच गया है।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 9, 2026
सरकार के कैबिनेट मंत्री @SanjeevArora_PB के घर छापेमारी शुरू हो गई है।
दो तीन दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी सुपारी किलर वापस चले जायेंगे।
फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा।
पंजाब की @BhagwantMann सरकार को…
आप सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब की जनता के कामों में बाधा डालने और राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए लगातार हथकंडे अपना रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब की जनता इन कार्रवाइयों का जवाब देगी।
पीएम की औरंगजेब से तुलना
एक अन्य पोस्ट में संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर और तीखा हमला करते हुए उन्हें "औरंगजेब रूपी मोदी" बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष में तीन बार ईडी की कार्रवाई के बावजूद कुछ नहीं मिला, लेकिन अब संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय सिंह ने इसे तानाशाही करार देते हुए कहा कि पंजाब की बहादुर जनता इसका जवाब देगी।
औरंगजेब रूपी मोदी के अत्याचार का अंत पंजाब की बहादुर जनता करेगी।
1 साल में तीन ED का छापा मारने के बाद जब कुछ भी हाथ नही लगा तो सुपारी किलर ने @SanjeevArora_PB को गिरफ्तार कर लिया इस तानाशाही का जवाब पंजाब देगा। pic.twitter.com/1HceCoSEqp
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 9, 2026
यह भी पढ़ें- कौन हैं संजीव अरोड़ा? ED की कस्टडी में रियल एस्टेट के बेताज बादशाह, क्या है गिरफ्तारी की वजह
यह भी पढ़ें- 'आज मोदी जी ने पूरे पंजाब को ललकारा', मान सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर भड़के केजरीवाल