'तुम डर गए हो राघव', चक्रव्यूह में फंसे चड्ढा पर केजरीवाल के सैनिक चला रहे आरोपों के तीर
राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने राघव चड्ढा पर जमकर हमला बोला है। संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और आतिशी मा ...और पढ़ें
HighLights
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा पद से हटाया।
आप नेताओं ने चड्ढा पर भाजपा से डरने का आरोप लगाया।
राघव चड्ढा ने वीडियो में कहा, 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।'
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर पार्टी के बड़े नेताओं ने हल्ला बोल दिया है। सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर राघव से सांसद संजय सिंह, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना आतिशी मार्लेना ने सवालों की बारिश कर दी है। आप नेताओं ने राज्यसभा से डिप्टी लीडर के पद से हटवाए गए नेता को भाजपा से डरा हुआ बताया है। वहीं, आप के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए उन्हें भाजपा के प्रति नरम बताया है। ऐसा लग रहा है जैसे राघव इस वक्त किसी राजनीतिक चक्रव्यूह में फंस गए हैं और अरविंद केजरीवाल के सैनिक उन पर आरोपों के जहर बुझे तीर बरसा रहे हों।
क्या है राघव चड्ढा का पूरा मामला?
इस पूरे मामले की शुरुआत होती है गुरुवार को जब आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखते हुए सदन में अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को उनके पद से हटाने का आग्रह किया। पार्टी ने अपने पत्र में ये भी कहा था कि राघव चड्ढा को राजनीतिक दल 'आप' के कोटा से बोलने का समय भी न दिया जाए। इसके साथ ही पार्टी ने एक पत्र राज्यसभा सचिवालय को लिखा है, जिसमें राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी स्पीकर बनाने का अनुरोध किया था।
वीडियो शेयर पर राघव ने पूछे सवाल
इस भूचाल के बाद राघव की ओर से कोई त्वरित बयानबाजी नहीं की गई। हालांकि, इसके बाद शुक्रवार को पद से हटाए गए सांसद ने सुबह 10 बजे अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।'
इसके साथ ही अपने वीडियो में कहा, जब भी मैं इस देश की जनता की बात करता हूं, जैसे एयरपोर्ट पर महंगा खाना, डिलीवरी राइडर्स की जोमैटो-ब्लिंकिट से परेशानी, उनके खाने में चीजें मिलाना, टोल प्लाजा लूट, बैंक चार्जेस की लूट, कंटेंट क्रिएटर्स पर मिडिल क्लास का टैक्स बोझ, टेलीकॉम कंपनियां 12 महीने में 13 बार रिचार्ज करा सकती हैं, डेटा रोलओवर न दें, रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग बंद कर दें, ये सारे मुद्दे मैंने सदन में उठाए...
खबरें और भी
मैं आपके साथ हूं और आपके लिए जिन्होंने आज मेरे संसद में बोलने के अधिकार को छीन लिया है और मुझे खामोश कर दिया है, मैं उनसे एक बात कहना चाहता हूं- मेरी खामोशी को हार मत समझिए।'
'आपने तो चुप्पी साध रखी है...'
राघव के इस वीडियो के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से हमलों की बरसात कर दी गई। देखते ही देखते उनके खिलाफ बड़े नेताओं ने पोस्ट वायरल कर दिये। ऐसा ही एक पोस्ट शेयर करते हुए संजय सिंह ने कहा, 'हम लोग अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हम लोग मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं। कई ऐसे मुद्दे हैं जिनपर आपने चुप्पी साध रखी है। पश्चिम बंगाल में चुनाव में हो रही खामियों जैसे कई मसलों पर आप चुप रहते हैं। कोई सवाल नहीं पूछते हैं। ऐसे में देश की जनता यह जानना चाहती है कि आप मोदी सरकार से सवाल क्यों नहीं पूछते हैं?'
इधर सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'आपका वीडियो देखा और उसके बाद मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जो डर गया वह मर गया।' सौरभ भारद्वाज ने भी दो मिनट 44 सेकंड के वीडियो पर राघव पर भाजपा सरकार का मुखर विरोध करने के बजाय चुप्पी साधे रखने का आरोप लगाया है।
उधर, आतिशी मार्लेना ने भी वीडियो जारी करते हुए कहा, 'आज हमारे देश में इलेक्शन कमीशन का मिसयूज किया जा रहा है। देश का संविधान खतरे में हैं। इसके बाद भी आप भाजपा से कोई सवाल नहीं उठाते हैं। जब इलेक्शन कमीशन के विरोध में साइन करने की बात आई तो आपने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। क्या आपने एक बार भी संसद में इन मुद्दों पर सवाल उठाया? आखिर आप इतना डरते क्यों हैं?'