Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'केजरीवाला संग केवल रीढ़ विहीन कमीशन खोर भ्रष्टाचारी कीड़े...', राघव चड्ढा पर कपिल मिश्रा का तंज

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 01:04 PM (IST)

    मंत्री कपिल मिश्रा ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा, कहा ...और पढ़ें

    मंत्री कपिल मिश्रा। जागरण

    मंत्री कपिल मिश्रा। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि आम आदमी के नाम पर लूटा फिर माल के बंटवारे में आपस में लड़ पड़े।

    कपिल मिश्रा ने आगे लिखा कि कहानी बस इतनी है, जिसके मुंह में जुबान और पीठ में रीढ़ है तो उनका केजरीवाल के यहां टिकना असंभव। केजरीवाला के साथ केवल रीढ़ विहीन कमीशन खोर भ्रष्टाचारी कीड़े रह सकते हैं।

    आप ने राज्यसभा सचिवालय को लिखा पत्र

    बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखा। आप ने अपने पत्र में सदन से अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को उनके पद से हटाने का आग्रह किया है। पार्टी ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि राघव चड्ढा को आप के कोटा से बोलने का समय भी न दिया जाए।

    इसके साथ ही पार्टी ने एक पत्र राज्यसभा सचिवालय को लिखा है, जिसमें राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी स्पीकर बनाने का अनुरोध किया है।

    यह भी पढ़ें- 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं'; डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का मैसेज

    खामोशी को हार न समझा जाएह

    वहीं, राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने एक्स (X) पर वीडियो जारी करते हुए कहा, उनकी खामोशी को हार न समझा जाए। चड्ढा ने सवाल उठाया कि क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है? क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को उन्हें बोलने का समय न देने को कहा है।

    यह भी पढ़ें- VIDEO: उपनेता पद छिनने के बाद राघव चड्ढा का क्रिप्टिक पोस्ट, लगाया बुरी नजर वाला इमोजी

    खबरें और भी