VIDEO: उपनेता पद छिनने के बाद राघव चड्ढा का क्रिप्टिक पोस्ट, लगाया बुरी नजर वाला इमोजी
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाकर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
-1775153825742_m.webp)
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाकर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने उपनेता पद से राघव चड्ढा को हटा दिया है। गुरुवार को पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को इस संबंध में औपचारिक सूचना दे दी। राघव चड्ढा की जगह अब पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बुरी नजर से बचाव वाले इमोजी के साथ पोस्ट
इस फैसले के कुछ घंटों बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया। उन्होंने बुरी नजर से बचाव वाले इमोजी (🧿) के साथ उच्च सदन में अपने भाषणों के मुख्य अंशों वाला वीडियो अपलोड किया। वीडियो में उनके प्रभावशाली संसदीय हस्तक्षेपों को दिखाया गया है, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 2, 2026
क्या है राजनीतिक साजिश?
पार्टी सूत्रों के अनुसार यह बदलाव संगठनात्मक फेरबदल का हिस्सा है, लेकिन विपक्षी दलों और कुछ AAP नेताओं के बीच इसे आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल के महीनों में राघव चड्ढा पार्टी के कई प्रमुख मुद्दों पर अपेक्षाकृत कम सक्रिय दिखे थे। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उन्हें राज्यसभा में बोलने का समय भी सीमित करने की बात चली थी।
राघव चड्ढा AAP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता रहे हैं। वे 2023 में राज्यसभा में निलंबन के बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत पाकर सदन लौटे थे। उनका संसदीय प्रदर्शन अक्सर चर्चा में रहता है, खासकर दिल्ली और पंजाब से जुड़े मुद्दों पर।
अशोक मित्तल को मिले नए पदभार
अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संजय सिंह समेत अन्य AAP सांसदों ने इस बदलाव को सामान्य बताया है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इसे AAP में लीडरशिप रिशफलिंग का संकेत मान रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राघव चड्ढा ने अभी तक इस फैसले पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनका X पोस्ट कई यूजर्स द्वारा मीम्स और कमेंट्स के साथ शेयर किया जा रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव भविष्य की रणनीति से जुड़ा हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।