Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उम्रकैद के खिलाफ कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी ने की अपील, दिल्ली HC ने NIA को जारी किया नोटिस

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:11 PM (IST)

    आतंकी साजिश रचने सहित अन्य मामलों में उम्रकैद की सजा के खिलाफ कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है। ...और पढ़ें

    कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी की अपील याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने एनआईए से जवाब मांगा है।

    कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी की अपील याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने एनआईए से जवाब मांगा है।

    HighLights

    1. आसिया अंद्राबी ने उम्रकैद की सजा के खिलाफ अपील की।

    2. दिल्ली हाई कोर्ट ने NIA से जवाब दाखिल करने को कहा।

    3. सहयोगी सूफी फहमीदा, नाहिदा नसरीन की अपील पर भी जवाब मांगा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आतंकी साजिश रचने सहित अन्य मामलों में दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाने के खिलाफ कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी की अपील याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने एनआईए से जवाब मांगा है। अदालत ने एनआईए को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया।

    अदालत ने आसिया के साथ मामले में दोषी करार दी गई दो सहयाेगियों सूफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन की अपीलों पर भी जवाब मांगा। अदालत ने इसके अलावा ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा पर अपील के लंबित रहने तक रोक लगाने की मांग पर एनआईए को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

    कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने 24 मार्च 2026 को आसिया अंद्राबी को आतंकवाद की साजिश रचने, भारत के खिलाफ जंग छेड़ने और एक प्रतिबंधित संगठन की सदस्य होने के अपराधों के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

    फहमीदा और नसरीन को कई अपराधों के लिए 30 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। आसिया अंद्राबी महिलाओं के प्रतिबंधित संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख थी और फहमीदा प्रेस सचिव और नसरीन संगठन की जनरल सेक्रेटरी के पद पर थी।

     

     

    खबरें और भी