‘नीच और गिरी हुई हरकत...’, वांगचुक पर एक्शन से भड़के काॅकरोच; दीपके ने कहा- दिल्ली पुलिस देश की गद्दार
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाने के बाद प्रदर्शनकारियों में गुस्सा भड़क गया। अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर 'गि ...और पढ़ें
HighLights
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया
अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर जबरन हटाने का आरोप लगाया
पुलिस ने बिगड़ती तबीयत के कारण अस्पताल में भर्ती करने की बात कही
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाने के बाद धरनास्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
इस दौरान कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थान अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

‘दिल्ली पुलिस ने गिरी हुई और नीच हरकत की’
अभिजीत दीपके ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जबरन धरनास्थल से हटाया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा, “दिल्ली पुलिस ने आज इतनी गिरी हुई और नीच हरकत की है, जिसके लिए वह जानी जाती है। सोनम वांगचुक को यहां से जबरदस्ती घसीटकर ले जाया गया है।”

‘ये देखो पुलिसवाला हंस रहा है... चेहरा दिखाओ’
उन्होंने पुलिसकर्मियों पर निशाना साधते हुए कहा, “ये देखो पुलिस वाला हंस रहा है...इसका चेहरा दिखाओ... पुलिस देश की गद्दार है।” धरनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच संबोधन के दौरान दीपके ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सोनम वांगचुक को घसीटकर ले गई और इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों का रवैया संवेदनहीन रहा।
'देश की जनता को सड़कों पर उतरना पड़ेगा'
अभिजीत दीपके ने कहा, “देश में जितने भी लोग देश में देख रहे हैं, एक अपील है, इस देश की जनता को सड़कों पर उतरना पड़ेगा, सोनम ने अपनी जान लगा दी।”
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को घसीटकर लेकर गई है, ये सारे देश के गद्दार हैं।”

बिगड़ती तबीयत के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
उधर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के बाद सोनम वांगचुक को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर शनिवार तड़के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबरें और भी
पुलिस के अनुसार, यह कदम उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया।
यह भी पढ़ें- 20 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, अस्पताल पहुंचाया; जंतर-मंतर पर हलचल