दिल्ली एम्स में जटिल कोलन कैंसर के मरीज को मिला 'जीवनदान', बहु-अंग सर्जरी से 19.9 किलो ट्यूमर निकाला
एम्स दिल्ली ने एक जटिल कोलन कैंसर मरीज को सफलतापूर्वक ठीक किया है। पश्चिम बंगाल की 43 वर्षीय मुनमुन को व्यापक कोलन कार्सिनोमा था। प्रोफेसर एमडी रे के ...और पढ़ें

कोलन कैंसर में 19.9 किलोग्राम ट्यूमर को निकालने के लिए सर्जरी करती एम्स चिकित्सकों की टीम। सौजन्य:एम्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली ने जटिल कोलन कैंसर को ठीक करने में के बड़ी सफलता हासिल की है। एम्स सर्जिकल आंकोलाजिस्ट प्रोफेसर एमडी रे ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी 43 वर्षीय मुनमुन जुलाई 2024 में पेट में अत्यधिक सूजन की शिकायत लेकर आईं थीं।
बताया कि जांच में उन्हें कोलन कार्सिनोमा का पता चला, कैंसर पेट के निचले हिस्से के साथ हर जगह व्यापक रूप से फैला हुआ था। बताया कि मरीज का चिकित्सकीय इतिहास भी जटिल था। 25 वर्ष पूर्व उनकी एकतरफा सैल्पिंगो-ओओफोरेक्टाॅमी सर्जरी हो चुकी थी।
संबंधित आवश्यक दवाओं के कोर्स के बाद प्रोफेसर एमडी रे के नेतृत्व में इस वर्ष 12 जनवरी को साइटोरिडक्टिव सर्जरी की गई। इस दौरान बहु-अंग सर्जरी कर लगभग 19.9 किलोग्राम ट्यूमर शरीर से बाहर निकल गया।
उन्होंने बताया कि कैंसर सर्जरी को पूरा करने के लिए 15 जनवरी को कम्प्लीशन सर्जरी के साथ हाईपेक प्रक्रिया भी की गई। फिलहाल, मरीज को आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और उनकी हालत संतोषजनक बताई जा रही है।