Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इजरायल में एयर स्पेस बंद, तेल अवीव जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी 

    By AgencyEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 02:06 PM (IST)

    ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों और जवाबी कार्रवाई से मध्य पूर्व का आसमान युद्ध क्षेत्र बन गया है। सुरक्षा चिंताओं के कारण, भारतीय विमानन कंपनियों ने मध् ...और पढ़ें

    इजरायली एयरस्पेस बंद होने से तेल अवीव जा रही फ्लाइट वापस दिल्ली लौटी।

    इजरायली एयरस्पेस बंद होने से तेल अवीव जा रही फ्लाइट वापस दिल्ली लौटी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई ने मध्यपूर्व के आसमान को युद्ध क्षेत्र में बदल दिया है। सुरक्षा कारणों से भारतीय विमानन कंपनियों ने मध्य पूर्व जाने वाली अपनी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।

    बीच सफर से लौटा एअर इंडिया का विमान

    शनिवार सुबह आइजीआइ एयरपोर्ट से तेल अवीव (इजरायल) के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ 139 को उस समय वापस मोड़ना पड़ा जब विमान ईरान के करीब था। इजरायली एयरस्पेस बंद होने और मिसाइल हमलों के खतरे को देखते हुए पायलट ने यूटर्न लिया।

    यह विमान वापस दिल्ली (या नजदीकी सुरक्षित एयरपोर्ट) पर लैंड कराया गया। एअर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए हम फिलहाल तनावग्रस्त क्षेत्रों से उड़ानें नहीं भरेंगे।

    दिल्ली से मध्य पूर्व के लिए रोजाना उड़ानें (IGI एयरपोर्ट)
    गंतव्य रोजाना औसत उड़ानें (लगभग) मुख्य एयरलाइंस
    दुबई 12 - 15 एअर इंडिया, इंडिगो, एमिरेट्स, स्पाइसजेट
    दोहा (कतर) 5 - 7 कतर एयरवेज, इंडिगो, एअर इंडिया
    अबू धाबी 4 - 6 एतिहाद, इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस
    मस्कट (ओमान) 3 - 4 ओमान एयर, एअर इंडिया
    रियाद/जेद्दा (सऊदी अरब) 5 - 8 सऊदी एयर, एअर इंडिया, इंडिगो
    तेल अवीव (इजरायल) 1 (सप्ताह में 4-5 दिन) एअर इंडिया

    यह भी पढ़ें- 'सावधान और चौकन्ने रहें...', ईरान पर अटैक के बाद भारतीयों के लिए एडवाइजरी