Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एयर टर्बुलेंस से हवा में 300 फीट नीचे आया एअर इंडिया का विमान, चीख-पुकार के बीच 10 यात्री समेत 14 लोग घायल

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:02 PM (IST)

    फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इससे कुछ यात्रियों व क्रू सदस्यों को ...और पढ़ें

    HighLights

    1. एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 में तेज टर्बुलेंस हुआ।

    2. कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं।

    3. विमान दिल्ली में सुरक्षित उतरा, जांच जारी है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि मंगलवार को फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI2379 को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा, जिससे ऊंचाई में पलभर का बदलाव हुआ। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 134 यात्री सवार थे। 

    10 यात्री और क्रू के 4 सदस्य भेजे गए मेडिकल सेंटर 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, एआई-2379 में मंगलवार सुबह हवा में अचानक टर्बुलेंस होने से 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हो गए।  विमान जब दिल्ली में लैंडिंग की तैयारी में था या क्रूज चरण में था, तभी अचानक विमान की ऊंचाई में एकाएक गिरावट (आल्टीट्यूड ड्राप) दर्ज की गई। टर्बुलेंस का यह दौर लगभग दो से तीन मिनट तक चला।

    विमान सुबह 11 बजे के करीब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 134 यात्रियों और क्रू के साथ सुरक्षित लैंड किया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद एअर इंडिया की मेडिकल टीम ने हवाई अड्डे पर यात्रियों की जांच की। मामूली रूप से घायल 10 यात्रियों और क्रू के 4 सदस्यों को एहतियातन एयरपोर्ट पर स्थित मेदांता मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

    घायलों का किया गया इलाज

    विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री तथा क्रू सदस्यों ने सुरक्षित रूप से उतरे। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि कोई गंभीर चोट नहीं आई है। एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें एहतियातन जांच और देखभाल के लिए एयरपोर्ट स्थित मेडिकल सुविधा में ले जाया गया। एयरलाइन की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल कर्मी उनका ध्यान रख रहे हैं।

    खबरें और भी

    कारण तलाशने में जुटी तकनीकी टीम

    प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा तथा भलाई एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम प्रभावित लोगों को हर जरूरी सहायता दे रहे हैं और जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।' यह घटना फुकेट से राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा के दौरान हुई। मामले की जांच चल रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- एअर इंडिया के विमान में भयानक टर्बुलेंस से 14 घायल, आसमान में अचानक क्‍यों हिलने लगते हैं विमान; कब-कब हुए हादसे?


    क्या होता है एयर टर्बुलेंस? 

    फ्लाइट टर्बुलेंस हवा के प्रवाह में अचानक आने वाला व्यवधान या उतार-चढ़ाव है, जिसके कारण उड़ता हुआ विमान अचानक हिलने-डुलने या झटका खाने लगता है। यह हवा में गाड़ी के किसी गड्ढे या उबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरने जैसा होता है। इसके कई कारण होते हैं।

    जैसे गरज के साथ तूफान और भारी बादलों के बीच से गुजरते समय हवा का दबाव तेजी से बदलता है। वहीं, जब दो अलग-अलग दिशाओं या गति से बहने वाली हवा आपस में टकराती हैं, तो वहां टर्बुलेंस की स्थिति पैदा होती है।

    इसके अलावा पहाड़ी इलाके के ऊपर से हवाई जहाज के गुजरने पर भी हवा ऊपर-नीचे लहरों की तरह बहने लगती है। इसी क्रम में चौथा होता है क्लियर एयर टर्बुलेंस (सीएटी)। यह एअर टर्बुलेंस सबसे खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह बिना किसी बादल या खराब मौसम के बिल्कुल साफ आसमान में अचानक आता है। इसे राडार से भी नहीं पकड़ा जा सकता है।