फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस मामले में Air India पर कसा शिकंजा, यात्री ने DGCA से की जांच की मांग
फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में भीषण टर्बुलेंस से कई यात्री घायल हो गए। एक यात्री ने इस मामले में डीजीसीए से शिकायत कर जांच की मांग की ह ...और पढ़ें

एअर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस के दौरान वीडियो के स्क्रीनशॉट। फोटो: वीडियो ग्रैब
HighLights
फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान में भीषण टर्बुलेंस हुआ।
कई यात्री घायल हुए, एक ने डीजीसीए में शिकायत की।
एयर इंडिया ने घटना की आंतरिक जांच शुरू की है।
जागरणव संवाददाता, नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक आए भीषण टर्बुलेंस से कई यात्री घायल हो गए। इस हादसे के बाद एक यात्री ने उड़ान नियामक संस्था डीजीसीए में शिकायत दर्ज कराकर जांच की मांग की है।
यात्री ने अपनी शिकायत एयरसेवा पोर्टल पर दर्ज कराई है। पोर्टल पर दर्ज शिकायत के मुताबिक, चार अगस्त को सुबह करीब 9:30 बजे उड़ान के दौरान ही तेज झटके के साथ विमान अचानक 300 फीट नीचे गिर गई। झटका इतना तेज था कि यात्री केबिन की छत से जा टकराए।
शिकायतकर्ता की 62 वर्षीय सास की पसली व रीढ़ की हड्डी में चोट आई है, जबकि ससुर भी घायल हुए हैं। आरोप है कि गंभीर चोटों के बावजूद उड़ान को नजदीकी एयरपोर्ट पर डाइवर्ट करने के बजाय सीधे दिल्ली ले जाया गया।
हादसे की आंतरिक जांच शुरू
दिल्ली में उतरने के बाद भी तुरंत व्हीलचेयर, एम्बुलेंस या मेडिकल मदद नहीं मिली। यात्री का यह भी दावा है कि पायलट ने घटना का वीडियो बनाने या शेयर करने से मना किया था।
दूसरी ओर, एयर इंडिया के नोडल अधिकारी ने कहा कि विमान दिल्ली में सुरक्षित लैंड हुई थी और प्रभावितों को मेडिकल मदद दी गई। एयरलाइन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- '4-5 मिनट अफरा-तफरी रही, क्रू मेंबर्स को भी आई चोट', फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस पर बोले नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू