ईरान पर हमले के बाद एअर इंडिया और इंडिगो ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें की निलंबित, एडवाइजरी जारी
एअर इंडिया और इंडिगो ने मध्य पूर्व के प्रमुख हवाई अड्डों के लिए अपनी सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। यह निर्णय क्षेत्र में बिगड़ती युद ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय विमानन कंपनियों में शुमार एअर इंडिया समेत इंडिगो ने मिडिल ईस्ट के प्रमुख एयपोर्ट के लिए अपनी सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की है। यह फैसला इस क्षेत्र में तेजी से बिगड़ती युद्ध स्थिति के जवाब में लिया गया है। दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हालिया सैन्य हमलों के बाद व्यापक एअरस्पेस बंद हो गए हैं। इससे हवाई यात्रा में जोखिम बढ़ गया है।
प्रभावित मार्गों की सूची
- अबू धाबी, यूएई
- दम्माम, सऊदी अरब
- दोहा, कतर
- दुबई, यूएई
- जेद्दा, सऊदी अरब
- मस्कट, ओमान
- रियाद, सऊदी अरब
- तेल अवीव, इजरायल
#TravelAdvisory
— Air India (@airindia) February 28, 2026
In view of the developing situation in parts of the Middle East, all Air India flights to all destinations in the Middle East have been suspended. We remain committed to maintaining the highest standards of safety for our passengers and crew. We will continue to…
एअर इंडिया का आधिकारिक बयान
विमानन कंपनी एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी आधिकारिक बयान में संदेश दिया है, 'मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में विकसित हो रही स्थिति को देखते हुए, सभी एअर इंडिया उड़ानें मिडिल ईस्ट के सभी गंतव्यों के लिए आगे की सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं।' एअरलाइन ने जोर दिया कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा के बाद ही संचालन बहाल किया जाएगा।
Travel Advisory
— IndiGo (@IndiGo6E) February 28, 2026
In view of evolving airspace restrictions around Iran and Middle East, all flights to and from Middle East are cancelled till 0000hrs.
These measures have been instituted as the safety and security of our customers and crew is our highest priority. Our teams are…
एअरस्पेस प्रतिबंध और उड़ान व्यवधान
यह निलंबन मध्य एशिया के कई देशों द्वारा लगाए गए एयरस्पेस प्रतिबंधों के बाद आया है। इसमें ईरान, इजरायल और पड़ोसी क्षेत्रों पर बंद शामिल हैं। आज सुबह, दिल्ली से तेल अवीव जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI139) को इजरायली एयरस्पेस के अचानक बंद होने के कारण बीच हवा में भारत वापस लौटना पड़ा।
यह भी पढ़ें- पानीपत में विदेश भेजने के नाम पर 54 लाख से अधिक की ठगी, चौथा आरोपी दिल्ली एअरपोर्ट से गिरफ्तार