Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अल्लू अर्जुन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा की मांग रखी

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 06:49 PM (IST)

    तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर अपनी अनुमति के बि ...और पढ़ें

    दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता अल्लू अर्जुन। फोटो: आर्काइव

    दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता अल्लू अर्जुन। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. अल्लू अर्जुन ने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा मांगी

    2. दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई

    3. बिना अनुमति सामग्री उपयोग पर रोक की मांग

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। व्यक्तिगत अधिकारों पर सुरक्षा की मांग को लेकर अब तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। अल्लू अर्जुन द्वारा दायर मुकदमे पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने सुनवाई करेगी। इससे पहले कई अभिनेताओं, क्रिकेटरों से लेकर अन्य को राहत मिल चुकी है।

    अभिनेता ने कहा कि उनकी अनुमति के बगैर इंटरनेट मीडिया पर उनसे जुड़ी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने उनके नाम, छवि, आवाज सहित अन्य वीडियो के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है।

    यह मुकदमा उनकी सहमति के बिना, व्यावसायिक लाभ के लिए सामानों पर उनके व्यक्तित्व अधिकारों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ भी दायर किया गया है। अल्लू अर्जुन से पहले मलयालम अभिनेता मोहनलाल, आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य, गायक जुबिन नौटियाल सहित अन्य शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या दोषी को हमेशा जेल में रख सकते हैं? प्रियदर्शिनी मट्टू के हत्यारे की याचिका पर दिल्ली HC का सवाल