विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर लगा भव्य बुक फेयर, उमड़ रही है किताब प्रेमियों की भीड़

Published: Tue, 18 Aug 2026 05:18 PM (IST)

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर 14 से 23 अगस्त तक बुक फेयर लगा है, जिसमें 20 हजार से अधिक ...और पढ़ें

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर बुक फेयर का आयोजन।

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर बुक फेयर का आयोजन।

HighLights

  1. आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर बुक फेयर का आयोजन।

  2. 20 हजार से अधिक हिंदी और अंग्रेजी किताबें उपलब्ध।

  3. स्टोरीबॉक्स के जरिए किताबें खरीदने की अनूठी सुविधा।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर 14 अगस्त से बुक फेयर लगा हुआ है। 23 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में किताब खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में हिंदी और अंग्रेजी की 20 हजार से अधिक किताबें उपलब्ध हैं। सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक लोग यहां किताबें देख और खरीद सकते हैं।

बुक फेयर में फिक्शन, नान-फिक्शन, बच्चों की किताबों समेत अलग-अलग विषयों की किताबें मौजूद हैं। यहां किताब खरीदने का तरीका भी सामान्य दुकानों से अलग है। पाठक अलग-अलग किताबों के बजाय तय आकार के बाक्स में अपनी पसंद की किताबें भरकर खरीद सकते हैं।

किताबों के लिए प्री-ऑर्डर भी उपलब्ध

इसके लिए स्टोरीबॉक्स मिनी और स्टोरीबॉक्स बिगी विकल्प उपलब्ध हैं। बॉक्स में जितनी किताबें आसानी से आ जाती हैं, उन्हें तय कीमत पर खरीदा जा सकता है। मेले में किताबों के साथ लेखकों से मिलने और मीट-एंड-ग्रीट सत्र में शामिल होने का भी अवसर है। कुछ किताबों के लिए प्री-ऑर्डर और अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। ऐसे में स्टेशन परिसर में लगे बुक फेयर के चलते सफर के दौरान लोग कुछ समय निकालकर किताबें देखने और खरीदने पहुंच रहे हैं। मेले में छात्र, दैनिक यात्री और परिवार के साथ आने वाले लोग भी किताबें खरीदते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में गंदा टॉयलेट, खराब खाना या बंद AC? अब सफर के दौरान ही दर्ज कराएं शिकायत, तुरंत मिलेगी मदद