विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन में गंदा टॉयलेट, खराब खाना या बंद AC? अब सफर के दौरान ही दर्ज कराएं शिकायत, तुरंत मिलेगी मदद

Published: Tue, 18 Aug 2026 03:39 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सफर के दौरान शिकायत दर्ज करने के आसान तरीके बताए हैं। अब ...और पढ़ें

ट्रेन यात्रा में असुविधा होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करने के तरीके पता होने चाहिए। (एआई जेनरेटेड इमेज)

ट्रेन यात्रा में असुविधा होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करने के तरीके पता होने चाहिए। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. रेलमदद वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

  2. इंटरनेट न होने पर 139 पर एसएमएस या कॉल करें।

  3. पीएनआर, ट्रेन नंबर और कोच विवरण देना आवश्यक है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हम ट्रेन में सफर करते हैं, लेकिन कुछ अप्रत्याशित घटनाओं की वजह से सफर का मजा किरकिरा हो जाता है। जैसे- एसी बंद हो जाना, कोच या टॉयलेट का गंदा होना, खराब खाना दिया जाना या रेलवे स्टाफ का बुरा व्यवहार करना। लेकिन आपके इससे घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शिकायत दर्ज करने के आसान तरीके बनाए हैं। अब आपको अगले स्टेशन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सफर के दौरान ही समस्या बताई जा सकती है।

रेलवे के अनुसार शिकायत करने के चार मुख्य रास्ते हैं। पहला तरीका ऑनलाइन है। रेलमदद की वेबसाइट पर जाकर ‘ट्रेन कंप्लेंट्स’ सेक्शन चुनकर अपनी समस्या लिख सकते हैं। मोबाइल यूजर्स के लिए रेलमदद ऐप सबसे अच्छा विकल्प है। यह ऐप अब रेलवन ऐप में भी उपलब्ध है। इससे शिकायत जल्दी पहुंच जाती है।

शिकायत करने के लिए ऑफलाइन तरीके

दूसरा तरीका ऑफलाइन है। अगर इंटरनेट न हो तो मोबाइल से 139 पर एसएमएस भेजें। एसएमएस में पहले ‘MADAD’ लिखें और फिर समस्या बताएं। तीसरा तरीका भी आसान है। सीधे 139 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सुरक्षा या मेडिकल मदद के लिए तो तुरंत 139 का इस्तेमाल करना चाहिए।

शिकायत करते समय कुछ जरूरी बातें बतानी होती हैं। आरक्षित टिकट हो तो पीएनआर नंबर दें। अनारक्षित टिकट हो तो यूटीएस नंबर और ट्रेन नंबर बताएं। कोच नंबर और सीट नंबर भी देने से शिकायत सही टीम तक जल्दी पहुंचती है।

यात्रा खत्म होने के बाद भी कर सकते हैं शिकायत

रेलवे में ट्रेन और स्टेशन से जुड़ी 30 से ज्यादा श्रेणियां हैं। इनमें सफाई, खाना-पानी, कोच मेंटेनेंस, एसी की समस्या और स्टाफ का व्यवहार शामिल है। यात्रा खत्म होने के बाद भी शिकायत की जा सकती है। लेकिन पीएनआर वाली शिकायत बोर्डिंग के पांच दिन के अंदर ही दर्ज हो सकती है।

यह भी पढ़ें- लाल किला ब्लास्ट: आतंकी साजिश के आरोपी जासिर बिलाल को HC से झटका, जमानत याचिका खारिज