आनंद विहार रेलवे स्टेशन का टिकट कर्मचारी सस्पेंड, महिला यात्री ने वीडियो बनाकर लगाया था धोखाधड़ी का आरोप
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री ने टिकट कर्मचारी पर पैसे के हेरफेर का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया। महिला ने टिकट के लिए 1000 रुपये दिए, लेक ...और पढ़ें

HighLights
महिला ने आनंद विहार स्टेशन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया
टिकट कर्मचारी पर पैसे के हेरफेर का वीडियो बनाया
रेलवे ने आरोपी कर्मचारी को तत्काल निलंबित किया
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार रेलवे स्टेशन के टिकट कर्मचारी पर महिला यात्री ने इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट कर पैसे वापस करने में हेर-फेर करने का आरोप लगाया था। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया।
वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें महिला कहती नजर आ रहीं हैं कि टिकट काउंटर पर बैठे लोग पैसों का हेर-फेर करते हैं। हमने टिकट के लिए एक हजार रुपये दिए लेकिन यहां बैठे कर्मचारी ने न तो टिकट दिया और नहीं पूरे पैसे वापस किए।
800 रुपये ही वापस किए। शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर भी डायल किया, लेकिन मदद नहीं मिली। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बुकिंग क्लर्क की पहचान कर तत्काल निलंबित कर दिया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।