Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुझसे मिलता था भूत, हर मर्डर उसके कहने पर किया'

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jun 2016 12:10 PM (IST)

    विनोद ने बताया कि उसके सपने में भूत आते हैं। उनके आदेश पर जो भी उसे रास्ते में मिलता था, वह उसकी पीट-पीटकर हत्या कर देता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली पुलिस ने एक ऐेसे साइको किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने भूत के कहने पर हत्या को अंजाम दिया है। साइको किलर अबतक दो लोगों की हत्या कर चुका है।

    पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से इसकी गिरफ्तारी की गई है। विनोद नामक इस अपराधी के मुताबिक उसके सपने में भूत आता था और उसे कत्ल करने के लिये कहता था। उसके आदेश पर वह हत्या को अंजाम देता था। उसने अबतक दो लोगों को अपना शिकार बनाया है।

    कल्याणपुरी इलाके में सपने में आई आत्मा के निर्देश पर एक शख्स ने सड़क किनारे सो रहे रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान विनोद कुमार (26) निवासी गांव छुरिया, बागेश्वर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में विनोद ने खुलासा किया कि वह भूत के कहने पर लोगों की हत्या करता था।

    UP में आया अनोखा मामला, तेरहवीं-श्राद्ध हो चुका मगर वह 'जिंदा' है!

    आरोपी ने हत्या की वजह बताई तो पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी ने बताया कि उसने इसी तरह पत्थरों से पीट-पीटकर उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस टीम उसके दावे को पुख्ता करने के लिए उन्नाव रवाना हो चुकी है।

    UP: एक महीने से पिता ने घर में रखा है अपनी बेटी का शव!

    उधर, मृतक की शिनाख्त धर्मवीर (30) निवासी फिरोजपुर, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के 4 बजे खिचड़ीपुर गांव से एनएन-24 की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे एक रिक्शा चालक धर्मवीर सो रहा था। तभी विनोद वहां पहुंचा और वह डंडे से उसे मारने लगा।

    खबरें और भी

    इसी दौरान दूध लेकर लौट रहे एक युवक की नजर उस पर पड़ी। उसने थोड़ी दूर पिकेट पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेंद्र व कांस्टेबल योगेंद्र को इसकी सूचना दी। पुलिसकर्मी राहगीर की बताई जगह पर पहुंचे तो आरोपी विनोद भागने लगा।

    पुलिसकर्मियों ने थाने को सूचना देने के साथ धर्मवीर को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही कल्याणपुरी के थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह और एटीएओ संजीव पावा मौके पर पहुंच गए। आरोपी विनोद को पीछा कर दबोच लिया गया।

    पूछताछ में में विनोद ने बताया कि उसके सपने में भूत आते थे। उनके आदेश पर जो भी उसे रास्ते में मिलता था, वह उसकी पीट-पीटकर हत्या कर देता है। बुधवार को भी सपने के बाद ही उसने तड़के धर्मवीर की हत्या कर दी।

    इससे पहले वह उन्नाव में भी हत्या कर चुका है। पुलिस को आरोपी मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा है। उसकी मनोचिकित्सक से जांच भी कराई जा रही है।