केजरीवाल और आप नेताओं पर अवमानना की कार्रवाई की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज
दिल्ली हाई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप नेताओं और पत्रकार रवीश कुमार के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग की गई है। ...और पढ़ें

केजरीवाल पर अवमानना की कार्रवाई की मांग। एएनआई
HighLights
केजरीवाल, आप नेताओं, रवीश कुमार पर अवमानना की मांग।
अदालती कार्यवाही का वीडियो प्रसारित करने का आरोप।
दिल्ली हाई कोर्ट में आज होगी याचिका पर सुनवाई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में अदालती कार्यवाही के वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं और पत्रकार रवीश कुमार के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई की दिल्ली हाई कोर्ट से मांग की गई है।
अधिवक्ता वैभव सिंह ने जनहित याचिका दायर कर अदालत की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग पर आपत्ति जताई गई है। यह मामला सुनवाई से न्यायमूर्ति शर्मा के खुद को अलग करने की मांग वाली अर्जी पर केजरीवाल द्वारा दी गई जिरह से जुड़ा है।
इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
केजरीवाल और रवीश कुमार के अलावा, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के साथ-साथ संजीव झा, पुरनदीप साहनी, जरनैल सिंह, मुकेश अहलावत और विनय मिश्रा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।
साथ ही याचिका में उक्त वीडियो को इंटरनेट मीडिया से हटाने की भी मांग की गई है। इस मामले पर बुधवार को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई कर सकती है।
यह भी पढ़ें- संस्था को कोई क्षति नहीं पहुंचनी चाहिए... केजरीवाल के आरोपों पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दिया जवाब
यह भी पढ़ें- केजरीवाल vs जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा: जज को हटाने की मांग दोहराई, तुषार मेहता बोले, 'आम आदमी को ऐसा मौका नहीं मिलता'