Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नलों से आ रहा बदबूदार पानी, दिल्ली जल बोर्ड के चक्कर काटकर थके लोग; बलबीर नगर में 2 महीने से हाहाकार

    Updated: Wed, 20 May 2026 10:16 AM (GMT+05:30)

    पूर्वी दिल्ली के बलबीर नगर में पिछले दो माह से सीवर युक्त गंदे पानी की आपूर्ति से स्थानीय लोग परेशान हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शिकायतों ...और पढ़ें

    दिल्ली के बलबीर नगर में घरों में आ रहा बदबूदार पानी। फोटो: जागरण

    दिल्ली के बलबीर नगर में घरों में आ रहा बदबूदार पानी। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. बलबीर नगर में दो माह से गंदे पानी की आपूर्ति जारी

    2. दूषित पानी से क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ा

    3. शिकायतों के बावजूद दिल्ली जल बोर्ड नहीं कर रहा सुनवाई

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कर्दमपुरी वार्ड स्थित बलबीर नगर इलाके में पिछले करीब दो माह से सीवर युक्त गंदे पानी की सप्लाई होने से स्थानीय लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

    दूषित पानी की वजह से क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और लोगों में दिल्ली जल बोर्ड के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा और लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

    विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि नलों से आने वाले पानी में बदबू आती है जो पीने योग्य तो क्या किसी घरेलू कार्यों के लिए भी नहीं किया जा सकता। मजबूरी में कई परिवार बाजार से पानी खरीदने को विवश हैं। बच्चों और बुजुर्गों में पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

    जल बोर्ड कार्यालय के काट रहे चक्कर

    आरडब्ल्यूए पदाधिकारी विद्या प्रकाश शर्मा ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित जनप्रतिनिधियों को कई बार लिखित शिकायत दी गई, और विभाग के चक्कर काट-काट कर थक चुके है लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

    लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे, जबकि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है।

    जनता गार्डन और मयूर विहार फेज-1 में सप्लाई बाधित

    वहीं, दूसरी ओर जनता गार्डन और मयूर विहार फेज-1 इलाके में भी पानी संकट गहराता जा रहा है। यहां पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    खबरें और भी

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय पानी नहीं आने से घरेलू कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने संबंधित जेई को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

    पानी संकट को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है और विभाग के खिलाफ नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

    दो महीने से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं।

    brahm dutt

    - ब्रह्मदत्त शर्मा

    पानी इतना खराब है कि बच्चों को पीने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।

    pawan

    -पवन चौमाल

    दिल्ली जल बोर्ड और जनप्रतिनिधियों को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।

    ram prakash

    -राम प्रकाश शर्मा

    बदबूदार पानी की सप्लाई होने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए और जनप्रतिनिधियों जिम्मेवारी लेकर साफ पानी मुहैया कराना चाहिए।

    dinesh malik

    -दिनेश मलिक

    संबंधित जेई को जल्द से जल्द बलबीर नगर के लोगों की परेशानी हल करने के लिए बोल दिया गया है। अगर जेई फोन नहीं उठाता व समस्या का समाधान नहीं करता है तो मेरे नंबर पर फोन व कार्यालय आकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    -गोपाल राय, विधायक

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में वकीलों की हड़ताल पर अदालतों का एक्शन, कोर्ट का समय बर्बाद करने पर ठोका जुर्माना; चेतावनी भी जारी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने पकड़े MBA और B-Tech पास 8 ठग, 14 दिन में किया 4.5 करोड़ का खेल; कंबोडिया से जुड़ा कनेक्शन