रोहिणी में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, जोगिंदर हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार; टली डबल मर्डर की साजिश
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बवाना में जोगिंदर उर्फ काला की हत्या के मामले में हिमांशु भाऊ और विक्की उर्फ हडल गिरोह के दो शूटरों हर्ष वास्ने और विपिन को मु ...और पढ़ें

बवाना में जोगिंदर की हत्या के दो शूटर गिरफ्तार।
HighLights
बवाना में जोगिंदर की हत्या के दो शूटर गिरफ्तार।
हिमांशु भाऊ और विक्की उर्फ हडल गिरोह से जुड़े थे।
रोहिणी में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बवाना इलाके में युवक जोगिंदर उर्फ काला की छह गोलियां मारकर हत्या करने वाले हिमांशु भाऊ और विक्की उर्फ हडल के दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया। इनकी पहचान बवाना के हर्ष वास्ने और सुल्तानपुर डबास के विपिन उर्फ श्याम सुंदर के रूप में हुई है। इनके पास से दो पिस्टल, छह कारतूस और दो खाली खोखे बरामद हुए हैं।
क्राइम ब्रांच विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के मुताबिक, आरोपितों के पकड़ने के लिए एसीपी गिरीश कौशिक की देखरेख में और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान एएसआइ प्रवीण दहिया को गुप्त जानकारी मिली कि 29 जुलाई को हिमांशु भाऊ-विक्की उर्फ हडल गिरोह के शूटर एक और टारगेटेड हत्या के इरादे से रात 10 से 11 बजे के बीच महादेव चौक, सेक्टर-30, रोहिणी की ओर एक चोरी की स्कूटी पर अवैध हथियार के साथ आने वाले हैं।
टीम ने जाल बिछाया और रात करीब 11 बजे स्कूटी सवार दोनों बदमाशों को बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की, तभी पीछे बैठे हर्ष ने पिस्टल निकाली और एएसआइ प्रवीण दहिया पर गोली चला दी, जो उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। स्कूटी चला रहे विपिन ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम की एक गोली स्कूटी की पीछे की लाइट पर लगी। संतुलन बिगड़ने दोनों गिर गए और उन्हें काबू कर लिया गया।
इनके पास से अवैध हथियारों के साथ एक पाकेट डायरी मिली, जिसमें पवन अग्रवाल और सुरेंद्र गुप्ता के नाम और धमकी भरी बातें लिखी थीं, जिनकी हत्या के उन्हें निर्देश मिले थे। पूछताछ में हर्ष ने बताया कि डायरी में लिखे नाम और धमकी भरी बातें हिमांशु भाऊ और विक्की के कहने पर लिखी गई थीं। साथ ही डर पैदा करने और गैंग का दबदबा बनाए रखने के लिए उन्हें धमकी भरा नोट छोड़ने को कहा गया था।
खबरें और भी
धर्मेंद्र डबास से बदला लेने को उसके भाई की बेरहमी से की थी हत्या
आरोपितों ने बताया कि वे गैंग्सटर हिमांशु भाऊ और विक्की उर्फ हडल के इशारे पर काम कर रहे थे। दोनों ने धर्मेंद्र डबास से बदला लेने के लिए उसके भाई जोगिंदर उर्फ काला की हत्या की साजिश रची। रेकी के बाद 18 जुलाई को दोनों ने अवैध पिस्टल से जोगिंदर पर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। बाद में उन्हें रोहिणी में दो अन्य लोगों की हत्या की साजिश के दौरान दो पिस्टल, सात कारतूस और धमकी भरा नोट दिया गया था।