Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक व्यापारी की गोली मारकर हत्या, फिल्मी स्टाइल में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 04:32 PM (IST)

    बाहरी दिल्ली के बवाना में एक प्लास्टिक व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन-चार बदमाशों ने व्यापारी का पीछा कर उसे घेर लिया ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बवाना में प्लास्टिक व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

    2. बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर नजदीक से मारी गोली

    3. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही, हत्या के कारणों की जांच जारी

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बावाना इलाके में बदमाशों ने एक प्लास्टिक व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीन से चार बदमाशों ने व्यापारी को पहले दौड़ाया और फिर पीछा कर उस पर गोलियां बरसा दीं।

    बताया जा रहा है कि बदमाशों को देखते ही व्यापारी ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे घेर लिया और नजदीक से गोलियां मार दीं। व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

    फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस आपसी रंजिश, कारोबार से जुड़ा विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर T1 और T3 के बीच एयरसाइड ट्रांसफर होगा स्मूद, अप्रैल तक यात्रियों को मिल सकती है सुविधा