सत्य निकेतन हादसा: आपात स्थिति में बुलाई गई ब्लिंकिट की एंबुलेंस; राहत और बचाव कार्य लगातार जारी
दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आपात स्थिति में ब्लिंकिट ...और पढ़ें

सत्य निकेतन इमारत ढही ब्लिंकिट एंबुलेंस ने की मदद बचाव कार्य जारी।
HighLights
सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई।
आपात स्थिति में ब्लिंकिट की एंबुलेंस सेवा बुलाई गई।
बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहा है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तीन माह में दूसरी बार इमारत ढहने की घटना सत्य निकेतन में रविवार को हुई। गत 30 मई को सैदुलाजाब में पांच मंजिला इमारत गिरने से मेडिकल के छह छात्रों की मौत हो गई थी। सत्य निकेतन इलाके में करीब 80 गज में बनी पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई।
इसी दौरान एक अप्रत्याशित घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने आपात स्थिति में ब्लिंकिट से मदद मांगी। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए कई लोगों ने ब्लिंकिट को एंबुलेंस भेजने का अनुरोध किया। कंपनी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए अपनी एंबुलेंस सेवा सक्रिय की।
कंपनी की दो से तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची
ब्लिंकिट खुद एंबुलेंस का संचालन करती है। घटनास्थल पर कंपनी की दो से तीन एंबुलेंस पहुंच चुकी हैं। ये एंबुलेंस घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर अस्पताल ले जाने के लिए तैयार हैं। इस बीच वायर कैमरे से मलबे की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों और बचाव दल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मलबे में कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं है। अभी तक किसी के फंसे होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच सावधानीपूर्वक जारी है।
स्थानीय लोगों की त्वरित सूचना और ब्लिंकिट की तेज प्रतिक्रिया ने आपात स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बचाव कार्य और निगरानी जारी रहने के कारण स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
