BRICS Summit: दिल्ली में आज से रविवार तक कई EMU निरस्त और राजधानी ट्रेनों के रूट बदले, देखें लिस्ट
राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिससे आज शुक्रवार से रविवार ...और पढ़ें

मुख्य आयोजन स्थल 'भारत मंडपम' के आसपास सुरक्षा बढ़ा दिए जाने के कारण तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
HighLights
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली में सुरक्षा कड़ी की गई।
शुक्रवार से रविवार तक कई लोकल ईएमयू ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रांची, सियालदह राजधानी सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले गए।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य आयोजन स्थल 'भारत मंडपम' के आसपास सुरक्षा बढ़ा दिए जाने के कारण तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
इसके चलते आज शुक्रवार से रविवार तक कई लोकल (ईएमयू) ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस व राजधानी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित (डाइवर्ट) किया गया है।
राजधानी और एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले रूट, कुछ होंगी लेट
सुरक्षा कारणों से रूट में किए गए बदलाव का असर लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रांची राजधानी, सियालदह राजधानी, हावड़ा राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित कई अन्य प्रमुख ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इसके अलावा कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।
शुक्रवार को कुल 5 ईएमयू ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी
- पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू (64015)
- गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64429)
- गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64433)
- नई दिल्ली-पलवल महिला विशेष ईएमयू (64492)
- पुरानी दिल्ली-शामली ईएमयू (64491)
शनिवार को 11 ईएमयू/एमईएमयू ट्रेनों का संचालन बंद
- गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64425)
- नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64432)
- गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64429)
- नई दिल्ली ईएमयू (64433)
- गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64441)
- नई दिल्ली-पलवल महिला विशेष ईएमयू (64492)
- नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64410)
- गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64443)
- पुरानी दिल्ली-गाजियाबाद एमईएमयू (64418)
- गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64445)
- पुरानी दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64412)
रविवार को 8 ईएमयू ट्रेनें निरस्त रहेंगी
- पलवल-गाजियाबाद ईएमयू (64053)
- गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64439)
- बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू (64071)
- नई दिल्ली-पलवल ईएमयू (64078)
- साहिबाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू (64411)
- गाजियाबाद-शकूरबस्ती ईएमयू (64031)
- पुरानी दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64406)
- नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64426)
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशनों के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और स्थिति जरूर जांच लें।
