विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: BSc के लास्ट सेमेस्टर के आखिरी एग्जाम से पहले छात्र की मौत, घर से टहलने निकला था रोहित

Published: Mon, 18 May 2026 04:23 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली में एक बीएससी छात्र रोहित की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह संजय वन पार्क से लौटते ...और पढ़ें

छात्र का फाइल फोटो। जागरण

छात्र का फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली में बीएससी छात्र रोहित की मौत।

  2. अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौके पर ही मृत्यु।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में किशनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अरुणा आसफ अली रोड पर रविवार दर्दनाक हादसा हुआ। किशनगढ़ गांव की ओर होर्डिंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बीएससी छात्र की मौत हो गई।

मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। पिता राधे के मुताबिक, रविवार रात तकरीबन आठ बजे वह संजय वन पार्क से टहल कर वापस घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- जीटी करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 10 साल की बच्ची समेत तीन की मौत

किशनगढ़ थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पिता के मुताबिक, उसके अंतिम वर्ष का आखिरी पेपर एक जून को होने वाला था, पर उससे पहले ही यह हादसा हो गया।