विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बीच सड़क पर अचानक जलने लगी कार, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

Updated: Sat, 22 Aug 2026 02:15 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में बीच सड़क पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि, कार मालिक ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

सड़क के बीचों-बीच आग में लगी कार।

सड़क के बीचों-बीच आग में लगी कार।

HighLights

  1. दिल्ली में बीच सड़क पर अचानक कार में लगी आग।

  2. कार मालिक ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकलकर जान बचाई।

  3. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बीच सड़क पर अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने उग्र रूप ले लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कार मालिक की जान बच गई।

इस दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे के दौरान समय रहते कार मालिक ने गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचा लिया।

कार के मालिक बताया कि मैं अपने परिवार को लेने जा रहा था। अचानक मेरी कार गर्म होने लगी, लेकिन मुझे इसका पता नहीं चला। दूसरे व्यक्ति ने मुझे इस बारे में बताया। फिर हम कार से बाहर निकले। शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं। यह हादसा मेरे दोस्त के साथ भी हो सकता था। शायद आज मैंने उसे बचा लिया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मच्छरों पर एमसीडी का बड़ा अभियान, 75 किमी रेलवे ट्रैक पर चलेगी ‘मास्किटो टर्मिनेटर ट्रेन’