Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBI ने NEET-UG 2026 पेपर लीक कांड में दर्ज की FIR, देशभर में हो सकती है छापेमारी और गिरफ्तारी

    Updated: Tue, 12 May 2026 06:37 PM (IST)

    देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा में शुमार इस परीक्षा में पेपर लीक और नकल घोटाले की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज किया था। ...और पढ़ें

    सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस की एफआईआर को अपने हाथ में ले लिया है।

    सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस की एफआईआर को अपने हाथ में ले लिया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस की एफआईआर को अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (पीसी) एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने राजस्थान में पहले दर्ज की गई एफआईआर को टेकओवर कर पूरे मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी है। इस मामले में अब देशभर के विभिन्न राज्यों में छापेमारी और गिरफ्तारियों की आशंका बढ़ गई हैं। देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा में शुमार इस परीक्षा में पेपर लीक और नकल घोटाले की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज किया था। इसमें कुछ सरकारी अधिकारियों, कोचिंग संचालकों और बिचौलियों की मिलीभगत का आरोप था।

    अब सीबीआई द्वारा जांच होने से उम्मीद की जा रही है कि इसकी गति और तेज हो जाएगी। सीबीआई की टीम पहले ही कुछ राज्यों में छापेमारी कर चुकी है। सूत्र बताते हैं कि घोटाले में पैसे के लेनदेन, फर्जी ओएमआर शीट और परीक्षा केंद्रों पर सेटिंग के सबूत मिले हैं। पीसी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में भ्रष्टाचार के आयाम भी जुड़ गए हैं। इससे कई सरकारी अधिकारियों पर शिकंजा कस सकता है।

    छात्रों और अभिभावकों में इस खबर से काफी रोष है। विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार पर नीट परीक्षा व्यवस्था को सफलतापूर्वक सम्पन्न न करा पाने पर पूरी तरह असफल होने का आरोप लगाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस घोटाले में शामिल तमाम आरोपितों को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- NEET Paper leak 2026: शिक्षा माफिया हमेशा सरकार की तैयारियों से रहते हैं दो कदम आगे, सुरक्षा और निष्पक्षता पर सवाल