CBSE 10वीं कंपार्टमेंट: 1.47 लाख छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, मई में होगी परीक्षा
सीबीएसई 10वीं के परिणामों में इस वर्ष कंपार्टमेंट पाने वाले छात्रों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है। 2026 में 1,47,172 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट ...और पढ़ें

सीबीएसई 10वीं के परिणामों में इस वर्ष कंपार्टमेंट पाने वाले छात्रों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में जहां एक ओर अधिकांश विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। वहीं, दूसरी ओर कंपार्टमेंट लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इस वर्ष मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 10 वीं कक्षा में कुल 5.95 प्रतिशत विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस वर्ष 1,47,172 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है।
पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आंकड़ों में हल्का उछाल देखने को मिला है। पिछले वर्ष 2025 में कुल 1,41,353 छात्रों (5.96 प्रतिशत) की कंपार्टमेंट आई थी। हालांकि, प्रतिशत के लिहाज से देखें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इसमें मामूली अंतर दर्ज है।
दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन भी अहम
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सामान्य विद्यार्थियों के साथ- साथ दिव्यांग विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में दिव्यांग श्रेणी के कुल 9,523 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 9,443 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 355 छात्र फेल अनुत्तीर्ण रहे है। \
इसको लेकर बोर्ड के विशेषज्ञों का कहना है कि जो विद्यार्थी इस बार किन्हीं कारणों से सफल नहीं हो सके हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है।
बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि जिन विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उनकी शैक्षणिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई द्वारा मई माह में दूसरी बोर्ड परीक्षा होगी जिसमें। इसमें कंपार्टमेंट के अलावा अपनी तैयारी में सुधार करने वाले विद्यार्थी भी दोबारा परीक्षा में शामिल होकर उत्तीर्ण हो सकते हैं। 10वीं कक्षा - कंपार्टमेंट और दिव्यांग छात्र आंकड़े
खबरें और भी
10वीं कक्षा : कंपार्टमेंट के आंकड़े वर्षवार
| वर्ष | कुल छात्र (कंपार्टमेंट) | परिणाम (प्रतिशत में) |
|---|---|---|
| 2026 | 1,47,172 | 5.95 |
| 2025 | 1,41,353 | 5.96 |
| 2024 | 1,32,337 | 5.91 |
दिव्यांग छात्रों का विवरण
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| पंजीकृत दिव्यांग छात्र | 9,523 |
| परीक्षा में शामिल | 9,443 |
| अनुत्तीर्ण | 355 |
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार के स्कूलों ने रचा इतिहास, 10वीं में पास प्रतिशत बढ़कर हुआ 97.27%