विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली चावड़ी बाजार हादसे पर बड़ा खुलासा, दो अफसरों पर गिरी गाज; 80 गज के प्लॉट पर चल रहा था निर्माण

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:49 PM (IST)

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से हुए हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने ...और पढ़ें

चावड़ी बाजार हादसा। जागरण

चावड़ी बाजार हादसा। जागरण

HighLights

  1. चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन भवन की छत ढही।

  2. MCD ने जेई और एई को तत्काल निलंबित किया।

  3. बिना स्वीकृत नक्शे के हो रहा था निर्माण कार्य।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से हुए हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता (एई) को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित रखा जाएगा। निगम की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भवन निर्माण के लिए स्वीकृत नक्शा नहीं लिया गया था। इसके बावजूद भवन में निर्माण कार्य चल रहा था।

भवन की अन्य छतें भी ढह गईं

जानकारी के अनुसार, चावड़ी बाजार स्थित गली शीश महल, शतारा में संपत्ति संख्या 4548 में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे हादसा हुआ। करीब 70 से 80 वर्ग गज क्षेत्रफल में स्थित भवन की तीसरी मंजिल की छत की शटरिंग हटाई जा रही थी। इसी दौरान छत ढह गई। बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल की छत करीब 15 दिन पहले ही डाली गई थी। इसके गिरने से भवन की अन्य छतें भी ढह गईं।

कोई शिकायत नहीं मिली

एमसीडी के अनुसार, भवन स्वामी या निर्माणकर्ता की ओर से भवन योजना की स्वीकृति के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया था। वहीं, हादसे से पहले निगम को इस भवन में चल रहे निर्माण कार्य के संबंध में कोई शिकायत भी नहीं मिली थी।

वहीं, ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि बिना स्वीकृत नक्शे के भवन में तीसरी मंजिल तक निर्माण कैसे होता रहा और निगम के संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली।

जेई और एई को निलंबित

निगम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जेई और एई को निलंबित कर दिया है। साथ ही भवन गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या कर्तव्य निर्वहन में चूक सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री और महापौर ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निगम का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और भवन निर्माण संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता; JE और AE सस्पेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।