चिराग दिल्ली में पूर्व निगम पार्षद के घर में लगी आग, तीन वर्षीय पौत्र समेत दो को वक्त रहते बचाया
दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली में पूर्व निगम पार्षद राकेश गुलिया के घर बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के बीच लगी इस आग से ...और पढ़ें

चिराग दिल्ली में पूर्व पार्षद के घर में लगी आग। वीडियो ग्रैब
HighLights
चिराग दिल्ली में पूर्व पार्षद के घर लगी भीषण आग
राकेश गुलिया और तीन वर्षीय पौत्र को सुरक्षित बचाया गया
आग लगने का कारण शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट बताया गया
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके में बुधवार सुबह एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पूर्व निगम पार्षद राकेश गुलिया के घर में लगी, जहां उस समय वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं।
जानकारी के अनुसार, चिराग दिल्ली स्थित हनुमान रोड पर बने मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
दमकलकर्मियों ने आग की तेज लपटों के बीच फंसे राकेश गुलिया और उनके तीन वर्षीय पौत्र को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
काफी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की हत्या कर फरीदाबाद में फेंका, जानवरों ने नोचा शव; कपड़े से बंधे थे हाथ