दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की हत्या कर फरीदाबाद में फेंका, जानवरों ने नोचा शव; कपड़े से बंधे थे हाथ
फरीदाबाद के सेक्टर-61 में रेलवे लाइन के पास जंगल में दिल्ली के एक व्यापारी आबीर का शव मिला है। उसके हाथ बंधे हुए थे और शव को जानवरों ने बुरी तरह नोचा ...और पढ़ें
-1773078930260-1773205283380-1773205295577_m.webp)
दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की हत्या। फोटो: सांकेतिक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
सुभाष डागर, फरीदाबाद। बल्लबगढ़ आदर्श नगर एरिया सेक्टर-61 के पास रेलवे लाइन के नजदीक जंगल में मंगलवार शाम दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
कारोबारी के दोनों हाथ कपड़े से बंधे हुए थे। शव की हालत बेहद खौफनाक थी। मृतक युवक के दोनों पैरों को लावारिस जानवरों ने बुरी तरह से नोच खाया था। इससे शरीर का नीचे का हिस्सा काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुका था।
आसपास के लोगों ने जब जंगल में शव को पड़ा देखा और जानवरों को उसे नोचते हुए पाया तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया।
दरियागंज का रहने वाला था कारोबारी
जांच के दौरान मृतक की पहचान दिल्ली के दरियागंज निवासी आबीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आबीर स्क्रैप का कारोबारी था और अपने काम के सिलसिले में दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में आता-जाता रहता था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार दिल्ली के चांदनी महल थाने में सात मार्च को आबीर की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्वजनों ने बताया था कि वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।
खबरें और भी
जानवरों ने शव को नोचा
मंगलवार को डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-61 के पास रेलवे लाइन के नजदीक जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है और लावारिस जानवर उसे नोच रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
मौके पर जांच करने पर पता चला कि युवक के दोनों हाथ कपड़े से बंधे हुए थे। जिससे उसकी हत्या की आशंका और भी गहरा गई है।
दो दिन पुराना हो सकता है शव
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। शव की हालत खराब होने के कारण यह आशंका भी जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंक दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है । ताकि इस घटना की सच्चाई सामने आ सके।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में महिला की संदिग्ध मौत, परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराया अंतिम संस्कार