मजबूत होगी RRTS 'नमो भारत' कॉरिडोर की सुरक्षा, CISF ने संभाली जिम्मेदारी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शहरी परिवहन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए CISF ने RRTS 'नमो भारत' कॉरिडोर की सुरक्षा जिम्मेदारी संभाली है। NCRTC के एमडी ...और पढ़ें

नमो भारत की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंपी गई।
HighLights
CISF ने RRTS 'नमो भारत' कॉरिडोर की सुरक्षा संभाली।
NCRTC ने न्यू अशोक नगर में प्रतीकात्मक चाबी सौंपी।
उन्नत, तकनीक-आधारित सुरक्षा से यात्री अनुभव बेहतर होगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शहरी परिवहन सुरक्षा को मजबूत बनाने के एक बड़े कदम के रूप में, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को RRTS 'नमो भारत' कॉरिडोर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
न्यू अशोक नगर में आयोजित एक समारोह में NCRTC के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने CISF के महानिदेशक श्री प्रवीर रंजन को प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर इसकी औपचारिक शुरुआत की। यह तैनाती भारत के पहले हाई-स्पीड रीजनल ट्रांजिट सिस्टम के लिए एकीकृत और तकनीक-आधारित सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने परिचालन तैयारियों का जायजा लिया
समारोह की शुरुआत CISF महानिदेशक द्वारा जवानों के बैचलर अकोमोडेशन के निर्माण के लिए भूमि पूजन से हुई। इसके बाद दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिचालन तैयारियों का जायजा लिया और तैनात जवानों से बातचीत की। CISF की तैनाती के साथ RRTS नेटवर्क में उन्नत निगरानी प्रणाली, एक्सेस कंट्रोल, तोड़फोड़ विरोधी जांच और तुरंत प्रतिक्रिया जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
CISF महानिदेशक प्रवीर रंजन ने कहा, “आरआरटीएस 'नमो भारत' नेटवर्क में CISF की तैनाती भारत के नए जमाने के परिवहन ढांचे को सुरक्षित करने में एक अहम कदम है। हमें सुरक्षा को उतना ही उन्नत, एकीकृत और तकनीक-आधारित बनाना होगा जितनी तेज और जुड़ी हुई हमारी परिवहन प्रणालियां हो रही हैं। हम एनसीआरटीसी के साथ मिलकर यात्री-केंद्रित सुरक्षा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
खबरें और भी
उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी
इस अवसर पर CISF महानिदेशक, NCRTC प्रबंध निदेशक और अन्य अधिकारियों ने न्यू अशोक नगर से आनंद विहार तथा आनंद विहार से सराय काले खां तक नमो भारत ट्रेन में छोटी यात्रा भी की। CISF की इस तैनाती और दिल्ली मेट्रो के साथ विकसित SOP के माध्यम से पूरे ट्रांजिट नेटवर्क में एक समान और उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी, जो यात्रियों को सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।