Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश ने थामा आंधी-तूफान, दिल्ली NCR से लेकर से लेकर पहाड़ी इलाकों तक देखें सुहाने मौसम की तस्वीरें

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:46 PM (IST)

    दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। दिल्ली, राजस्थान, जम्मू और उत्तर प्रदेश में भी मौसम सुहावना हो गया। ...और पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश (फोटो-पीटीआई)

    दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश (फोटो-पीटीआई)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो रही है। आज मंगलवार पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे लोगों को इस गर्मी के मौसम में राहत मिली।

    Rain (1)

    दिल्ली से लेकर राजस्थान और जम्मू तक भी भारी बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना हो गया। दुनिया के सात अजूबों में शामिल आगरा का ताज महल देखने गए पर्यटकों ने भी सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया।

    Rain (7)

    दिल्ली में बना सुहावना मौसम

    दिल्ली में भी झमाझम बारिश हुई। इंडिया गेट, लाल किला और भी कई प्रसिद्ध स्मारक देखने गए लोग इस मौसम में झूमते नजर आए।

    Rain (6)

    मौसम ने आज दोपहर बाद करवट बदली। ऐसे में स्कूल से लौटते वक्त बच्चों ने भी बारिश में मजे किए। इस दौरान स्कूली बच्चों के बारिश में भीगती हुई तस्वीरें भी सामने आईं।

    Rain (2)

    पहाड़ों पर भी झमाझम बारिश

    बारिश के बाद पहाड़ों पर भी मौसम सुहावना हो गया। राजस्थान से लेकर जम्मू तक पहाड़ भी बारिश में भीगे। बारिश के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया।

    Rain (3)

    बारिश के चलते कई निचले इलाकों में पानी जमा होने की खबरें भी सामने आईं। लोगों को ट्रैफिक और देरी का सामना करना पड़ा, क्योंकि कई मुख्य सड़कों पर जल भराव की समस्या सामने आईं।

    Rain (8)

    IndiGo की ट्रैवल एडवाइजरी

    दिल्ली NCR में बदलते मौसम की वजह से IndiGo ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों को चेतावनी दी गई कि खराब मौसम की वजह से इस इलाके में उड़ानों में रुकावट आ सकती है।

    एयरलाइन ने कहा, 'दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ा है। हम मौसम पर लगातार नजर रख रहे हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आप जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां सुरक्षित और आसानी से पहुंच सकें।" एयरलाइन ने यात्रियों से गुजारिश की कि एयरपोर्ट जाने से पहले वे अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर देख लें।

    यह भी पढ़ें- Weather Updates: कानपुर में 55 साल बाद टूटा बारिश का रिकार्ड, 8 अप्रैल पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में 'ऑरेंज अलर्ट': अगले 3 दिन 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, अगले 72 घंटे पड़ सकते हैं भारी