CJP आज देशभर में करेगी प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर बढ़ी प्रदर्शनकारियों की भीड़
सीजेपी का दिल्ली में प्रदर्शन तेज हो गया है, जिससे सड़कें बंद हैं, इंटरनेट सेवा ठप है और कनॉट प्लेस ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन से सड़कें बंद, इंटरनेट सेवा ठप।
कनॉट प्लेस में कारोबार ठप, सुरक्षा बल तैनात।
सीजेपी ने शुक्रवार को देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सीजेपी का धरना-प्रदर्शन संसद मार्ग और टॉलस्टाय मार्ग से होते हुए संसद मार्ग पर भी पहुंच गया है, जिसके चलते उसे भी पूरी तरह से बंद कर जगह-जगह बैरिकेडिंग करते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया है। इस बीच, सीजेपी ने शुक्रवार को पूरे देश में जिला स्तर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। एक्स पोस्ट पर जारी पोस्टर में सीजेपी ने इसके लिए सभी छात्र संगठनों को एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने को कहा गया है।
इधर प्रदर्शन में हो रही हिंसा को देखते हुए सीआरपीएफ की 20 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। इन्हें गृहमंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को बंगाल से बुलाया गया था। हिंसा व उपद्रव के मद्देनजर मेट्रो सेवा के बाद अब प्रदर्शन स्थल के दो किमी के दायरे में दिल्ली पुलिस व सरकार द्वारा इंटरनेट सेवा पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। इसके चलते न सिर्फ प्रदर्शनकारियों को मुश्किलें बढ़ गई हैं। बल्कि कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रायसीना रोड, बाराखंभा, अशोक रोड समेत आस-पास रहते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
फूड डिलीवरी तथा कैब बुकिंग सेवा के मामले भी घटे
इससे प्रदर्शन स्थल पर फूड डिलीवरी तथा कैब बुकिंग सेवा के मामले भी घटे हैं। इसी तरह, जनपथ के बाद अचानक कनॉट प्लेस को शाम को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने सर्कुलर जारी किया तथा दुकानदारों के साथ ही रेस्त्रां व कार्यालयों को बृहस्पतिवार साढ़े छह बजे प्रतिष्ठान बंद करने का आग्रह किया। इस संबंध में एनडीटीए के सचिव अमित गुप्ता ने कहा कि उन लोगों को एनडीएमसी की ओर से ऐसा करने का निर्देश मिला है।
कनॉट प्लेस में करीब 2,000 कारोबारी प्रतिष्ठान तथा कार्यालय
हिंसा से कनॉट प्लेस का कारोबार पूरी तरह से ठप है। कनॉट प्लेस में करीब 2,000 कारोबारी प्रतिष्ठान तथा कार्यालय है, जहां चार दिनों से हालात काफी मुश्किल बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को भी टालस्टाय व संसद मार्ग पर सुरक्षा बलों तथा प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। टालस्टाय मार्ग पर एक-दो बार झड़प के साथ लाठीचार्ज की स्थिति बनी। कमोबेश यहीं हाल संसद मार्ग पर भी बना हुआ है।
धरना-प्रदर्शन में अब हर आयु वर्ग के लोग पहुंच रहे
धरना-प्रदर्शन में अब हर आयु वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं। कई देशी-विदेशी पर्यटक भी दिखे, जो ट्राली बैग के साथ पहुंचे थे। उधर, जंतर-मंतर पर सुबह स्वास्थ्य कारणों से अभिजीत दीपके मंच से दूर रहे तो अन्य पदाधिकारियों ने मंच संभाले रखा। इस बीच, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों का मंच पर आने का क्रम जारी रहा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।