सीजेपी के प्रदर्शन में सामने आए चर्चित चेहरे, हॉलीवुड स्टार तक ने किया आंदोलन का समर्थन
नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों में कई चर्चित चेहरे सामने आए, जिनमें मॉडल रिया अहीर और हॉलीवुड स्टार जॉन कुसैक शामिल हैं। इन प्रदर्शनों पर सोशल मीडिया प ...और पढ़ें

नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों में कई चर्चित चेहरे सामने आए।
HighLights
रिया अहीर ने मुंबई में पुलिस वैन रोककर छात्रों का समर्थन किया।
सीआरपीएफ अधिकारी सानिया सहरावत की टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर विवाद हुआ।
हॉलीवुड स्टार जॉन कुसैक ने सीजेपी प्रदर्शनों का समर्थन किया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर टिप्पणियां कर कई लोग चर्चा में आ गए हैं। किसी ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल लोगों के लिए 'उपद्रवी लोग' जैसे शब्दों का प्रयोग कर अपनी बात रखने का प्रयास किया है तो किसी ने सवाल उठाया कि क्या नीट पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों से कोई सार्थक सुधार हो पाएगा। क्या छात्रों की समस्याओं से जुड़ा मुद्दा केवल पेपर लीक ही है। इन सभी लोगों की टिप्पणियों का इंटरनेट यूजर्स अपने हिसाब से विवेचना कर रहे हैं।
मुंबई पुलिस वैन को रोककर चर्चित हुईं रिया अहीर
मुंबई की 27 वर्षीय माडल और उद्यमी रिया अहीर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस वैन को रोककर अचानक हीरो बन गई। इंस्टाग्राम पर रिया एकोसिया के नाम से जानी जाने वाली इस मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है। यह घटना बुधवार शाम को मुंबई के दादर इलाके में स्थित शिवाजी पार्क में घटी। वहां चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान जब पुलिस कुछ छात्रों को वैन में बैठाकर ले जाने लगी तो वह पुलिस वैन के सामने जा खड़ी हो गई और पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तार आंदोलनकारी छात्रों का गिरफ्तारी वारंट मांगने लगी। कुछ देर में कई और लोगों का उसे साथ मिल गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को लड़की की मांग मानकर छात्रों को अपनी वैन से उतारना पड़ा। रिया ने कहा कि मुझे वह दिन हमेशा याद रहेगा।
इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी कर चर्चा में आईं सोनिया सहरावत
सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमाडेंट सानिया सहरावत आजकल चर्चा में हैं। दरअसल, जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में व्यक्त की थी। इसमें उन्होंने कॉकरोच की फोटो के कैप्शन लिखा था, "खुद को तो ठीक नहीं कर सकते और देश को ठीक करना चाहते हैं। हालांकि, बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया। लेकिन, इसका स्क्रीन शाट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। बाद में उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में उपद्रवी लोग और समाज-विरोधी तत्व जमा हो गए थे। वहां भारी भीड़ थी, लेकिन उनके बीच कई उपद्रवी लोग और एक खास राजनीतिक पार्टी के सदस्य भी थे। उन्होंने हम पर पत्थर, जूते और कांच की बोतलें फेंकीं।
नीट उम्मीदवार हर्ष ने विरोध-प्रदर्शन के नैरेटिव पर उठाया सवाल
नीट उम्मीदवार हर्ष दुबे ने एक समाचार चैनल के साथ हुई बातचीत में सवाल किया कि क्या नीट पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों से कोई सार्थक सुधार हो पाएगा। अपने भविष्य को लेकर देशभर के छात्रों के अंतर्मन में चल रही व्यथा को सामने रखते हुए हर्ष ने कहा कि बहस केवल पेपर लीक पर ही सिमट कर रह गई है, जबकि मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों की लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरक्षण नीतियों, राज्य वार सीट आवंटन और सामान्य श्रेणी (जनरल कैटेगरी) के छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों पर सवाल किया। कहा कि इन मुद्दों पर भी उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए।
खबरें और भी
हॉलीवुड स्टार जान कुसैक ने सीजेपी के प्रदर्शनों का किया समर्थन
हॉलीवुड स्टार जान कुसैक ने गुरुवार को जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में नीट पेपर लीक के खिलाफ हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। सेरेंडिपिटी, हाई फिडेलिटी, कान एयर और 2012 जैसी ब्लाकबस्टर फिल्मों के स्टार कुसैक ने एक्स पर एक्टिविस्ट-लेखिका अरुंधति राय का एक लेख शेयर किया। इसमें राय ने छात्रों पर बल प्रयोग करने के लिए अधिकारियों की आलोचना की थी। कुसैक ने लिखा, "मेरे पसंदीदा साथी कॉकरोच की ओर से अच्छी खबर।" कुसैक ने 2019 में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी उनका समर्थन किया था।