‘NTA को भंग करो’, NEET 2026 पेपर लीक मामले में CBI चार्जशीट पर CJP की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI चार्जशीट के बाद NTA को भंग कर राष्ट्रीय तकनीकी परीक्षण आयोग बनाने की मांग की है। ...और पढ़ें

CJP ने NTA को भंग कर नया आयोग बनाने की मांग की।
HighLights
CJP ने NTA को भंग कर नया आयोग बनाने की मांग की।
CBI ने NEET 2026 पेपर लीक में चार्जशीट दाखिल की।
चार्जशीट में NTA के तीन विषय विशेषज्ञ भी आरोपी हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने और इसे एक राष्ट्रीय तकनीकी परीक्षण आयोग में बदलने की मांग की है। यह मांग सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) द्वारा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दाखिल चार्जशीट के बाद आई है।
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि नए निकाय में स्थायी कर्मचारी होने चाहिए और हर परीक्षा का उचित ऑडिट किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया, “मुझे अभी पता चला है कि CBI ने NEET 2026 मामले में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कई NTA अधिकारी शामिल हैं।”
रांका ने पिछले कुछ वर्षों में देश में रिपोर्ट हुए सभी पेपर लीक मामलों, जिनमें NEET-UG 2024 और NEET-UG 2025 शामिल हैं, की गहन जांच की मांग की। उन्होंने दोषियों को सजा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा प्रणाली की संरचनात्मक समस्याओं, परीक्षा इन्फ्रास्ट्रक्चर और वेंडर्स की जांच करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, “सरकार को इन संरचनात्मक मुद्दों का समाधान करना जरूरी है, जो सिर्फ NTA नहीं बल्कि पूरे परीक्षा सिस्टम को प्रभावित कर रहे हैं। परीक्षा इन्फ्रास्ट्रक्चर और वेंडर्स का सही ऑडिट होना चाहिए ताकि देश में दोबारा पेपर लीक न हो।”
खबरें और भी
VIDEO | CJP spokesperson Ashutosh Ranka says, "I just came to know that CBI has filed a charge sheet in the NEET 2026 case which involves a lot of NTA officers... We demand that the NTA be dissolved and it be converted into a national technical testing commission which has… pic.twitter.com/z8S3rG8zG7
— Press Trust of India (@PTI_News) August 7, 2026
CBI की चार्जशीट के अनुसार, NEET-UG 2026 पेपर लीक एक संगठित, बहु-राज्यीय साजिश का हिस्सा था। NTA द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञों ने गोपनीय प्रश्नपत्रों तक पहुंच बनाई और पैसे के लिए उन्हें बिचौलियों व कोचिंग संचालकों तक पहुंचाया।
दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित विशेष CBI अदालत में दाखिल चार्जशीट में 13 आरोपियों के नाम हैं, जिनमें बॉटनी विशेषज्ञ मनीषा गुरुनाथ मांधरे, केमिस्ट्री विशेषज्ञ प्रह्लाद विठ्ठलराव कुलकर्णी और फिजिक्स विशेषज्ञ मनीषा संजय हवालदार तीन NTA विषय विशेषज्ञ शामिल हैं।
जांच में मोबाइल फोन, पेन ड्राइव आदि से NEET-UG 2026 के प्रश्न वाले PDF और इमेज फाइलें मिलीं, जिन्हें परीक्षा से कई दिन पहले टेलीग्राम, व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामले में उम्मीदवार और उसके पिता को 4 लाख रुपये में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया था।