CJP के इंस्टाग्राम पेज पर रिकॉर्ड उछाल, 3 दिन में जुड़े 33 लाख नए फॉलोअर्स; देश के लिए क्यों बढ़ा खतरा?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पेज पर संसद मार्च के बाद तीन दिनों में 33 लाख से अधिक नए फॉलोअर्स जुड़े, जिससे कुल संख्या 2.56 करोड़ के पार पह ...और पढ़ें
-1784891896575_m.webp)
अभिजीत दीपके।
HighLights
CJP के इंस्टा फॉलोअर्स तीन दिन में 33 लाख बढ़े।
कुल फॉलोअर्स 2.56 करोड़, विदेशी फॉलोअर्स चिंता का विषय।
साइबर विशेषज्ञों ने इसे देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया।
स्वदेश कुमार, नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी, CJP) के पेज पर फॉलोअर्स की संख्या में संसद मार्च के बाद भारी उछाल दर्ज किया गया है। मार्च के महज तीन दिनों के भीतर इस पेज से 33 लाख से अधिक नए फॉलोअर्स जुड़े हैं, जिसके बाद इसके कुल फॉलोअर्स का आंकड़ा 2.56 करोड़ के पार पहुंच गया है।
बता दें कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टा पेज पर 2.23 करोड़ फॉलोअर्स थे। संसद मार्च के बाद इस पेज पर फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने लगे। हर दिन लगभग 11 लाख फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।
एक्स हैंडल पर 3.48 लाख फॉलोअर्स
कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टा पेज पर बांग्लादेश, पाकिस्तान और खाड़ी देशों के फॉलोअर्स भी हैं। इसे साइबर विशेषज्ञ देश के लिए खतरा बता रहे हैं। हालांकि, इंस्टा पर ढाई करोड़ फॉलोअर्स वाली कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल पर 3.48 लाख फॉलोअर्स ही हैं।
कॉकरोच आवाम पार्टी सामने आई
रोचक यह कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के निजी एक्स हैंडल पर अधिक लोग जुड़े हुए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टा पेज को देखें तो उनमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और खाड़ी देशों के फॉलोअर्स हैं। किसी भारतीय के पेज या संगठन से इतने कम समय में पाकिस्तान, बांग्लादेश और खाड़ी देशों से फॉलोअर्स का जुड़ना सामान्य नहीं है। एक और रोचक तथ्य यह भी है कि पाकिस्तान में भी इसी तर्ज पर कॉकरोच आवाम पार्टी सामने आ गई है।
फॉलोअर्स बढ़ाना आज कोई बड़ी बात नहीं
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, इन देशों के फॉलोअर्स होने से सबसे बड़ा खतरा यह है कि ये किसी विशेष या नकारात्मक सोच या तस्वीर को बढ़ावा दे सकते हैं। दिल्ली पुलिस के सलाहकार और साइबर विशेषज्ञ किसलय चौधरी कहते हैं कि फॉलोअर्स बढ़ाना आज कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन पाकिस्तान, बांग्लादेश के फॉलोअर्स होने से देश की आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन में 20 जुलाई की हिंसा पर दिल्ली HC ने दी राहत, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की मांग खारिज
सीमा पार या खाड़ी देशों से संदिग्ध अकाउंट्स का जुड़ना डिजिटल ट्रैकिंग, डाटा प्राइवेसी और गलत सूचना के प्रसार के नजरिए से संवेदनशील माना जाता है। जब पेज पर इन देशों के लोग होंगे तो वे नेगेटिव सामग्री को प्रसारित करेंगे। कमेंट के जरिये पोस्ट की रीच बढ़ाएंगे। हालांकि, इस मामले में कॉकरोच जनता पार्टी का दावा है कि उनके पेज की रीच पारदर्शी है और उनके 90 प्रतिशत फॉलोअर्स भारतीय ही हैं। विदेशी फॉलोअर्स की संख्या को लेकर उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामग्री की सामान्य रीच का परिणाम हो सकता है।