Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीजेपी के इंस्टा पेज पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और खाड़ी देशों के फालोअर्स की भरमार; खड़े हो रहे कई सवाल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:32 PM (IST)

    सीजेपी के इंस्टाग्राम पेज पर तीन दिनों में 33 लाख से अधिक नए फॉलोअर्स जुड़े, कुल संख्या 2.56 करोड़ पार हो गई। साइबर विशेषज्ञ इसे देश की आंतरिक सुरक्षा ...और पढ़ें

    इंटरनेट मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर सीजेपी के पेज पर फालोअर्स की संख्या में भारी उछाल दर्ज किया गया है।

    इंटरनेट मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर सीजेपी के पेज पर फालोअर्स की संख्या में भारी उछाल दर्ज किया गया है।

    HighLights

    1. सीजेपी इंस्टा पर 2.56 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स।

    2. अधिकांश फॉलोअर्स पाकिस्तान, बांग्लादेश, खाड़ी देशों से हैं।

    3. साइबर विशेषज्ञ इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं।

    स्वदेश कुमार, नई दिल्ली। इंटरनेट मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर सीजेपी के पेज पर फालोअर्स की संख्या में भारी उछाल दर्ज किया गया है। महज तीन दिनों के भीतर इस पेज से 33 लाख से अधिक नए फालोअर्स जुड़े हैं। इसके बाद इसके कुल फालोअर्स का आंकड़ा 2.56 करोड़ के पार पहुंच गया है।

    हालांकि, सीजेपी के इंस्टा पेज पर भारतीयों की जगह बांग्लादेश, पाकिस्तान और खाड़ी देशों के फालोअर्स की भरमार है।

    इसे साइबर विशेषज्ञ देश के लिए खतरा बता रहे हैं। हैरानी बात यह भी है कि ढाई करोड़ से अधिक फालोअर्स इंस्टा पर जुटाने वाली सीजेपी के एक्स पर फालोअर्स की संख्या मात्र 3.49 लाख है। इससे ज्यादा अभिजीत दीपके के निजी एकाउंट पर लोग जुड़े हुए हैं।

    पाकिस्तान में आई काॅकरोज अवाम पार्टी

    किसी भारतीय के पेज या संगठन से इतने कम समय में पाकिस्तान, बांग्लादेश और खाड़ी देशों से भारी संख्या में फालोअर्स का जुड़ना सामान्य नहीं है। अमूमन किसी पेज पर फालोअर्स बढ़ाने के लिए पेड फालोअर्स (जिन्हें भुगतान किया जाता) का प्रयोग किया जाता है। लेकिन सीजेपी के इंस्टा पेज को देखें तो उनमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और खाड़ी देशों के फालोअर्स काफी संख्या में हैं। आलम यह है कि पाकिस्तान में इसी तर्ज पर काॅकरोज अवाम पार्टी सामने आ गई है।

    insta

    काॅकरोच जनता पार्टी को इंस्टागाम एकाउंट। सौजन्य : इंटरनेट मीडिया

    देश की आंतरिक सुरक्षा पर खतरा

    साइबर विशेषज्ञों की मानें तो इन देशों के फालोअर्स की भरमार होने से सबसे बड़ा खतरा यह है कि ये किसी विशेष या नकारात्मक सोच या तस्वीर को बढ़ावा दे सकते हैं। दिल्ली पुलिस के सलाहकार और साइबर विशेषज्ञ किसलय चौधरी कहते हैं कि फालोअर्स बढ़ाना आज कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन पाकिस्तान, बांग्लादेश के फालोअर्स अधिक होने से देश की आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    सीमा पार के फॉलोअर्स क्यों हैं खतरा?

    सीमा पार या खाड़ी देशों से संदिग्ध एकाउंट्स का जुड़ना डिजिटल ट्रैकिंग, डेटा प्राइवेसी और गलत सूचना के प्रसार के नजरिए से संवेदनशील माना जाता है। जब पेज पर इन देशों के लोग होंगे तो वे निगेटिव सामग्री को प्रसारित करेंगे।

    कमेंट के जरिये पोस्ट की रीच बढ़ाएंगे। बता दें कि 20 जुलाई को सीजेपी के इंस्टा पेज पर 2.23 करोड़ फालोअर्स थे। संसद मार्च के बाद इस पेज पर फालोअर्स तेजी से बढ़ने लगे। हर दिन लगभग 11 लाख फालोअर्स बढ़ रहे हैं।

    हालांकि, इस मामले में सीजेपी का दावा है कि उनके पेज की रीच पारदर्शी है और उनके 90 प्रतिशत फालोअर्स भारतीय ही हैं। विदेशी फालोअर्स की संख्या को लेकर उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामग्री की सामान्य रीच का परिणाम हो सकता है।

    x-cjp

    काॅकरोच जनता पार्टी को एक्स एकाउंट। सौजन्य : इंटरनेट मीडिया

    एक्स पर फालोअर्स कम क्यों?

    विशेषज्ञ बताते हैं कि एक्स पर फालोअर्स कम होने के कारण कई हो सकते हैं। एक तो यह है कि दो महीने पहले ही सीजेपी के एकाउंट को सरकार ने ब्लाॅक कर दिया था। इसके बाद सीजेपी इज बैक नाम से नया एकाउंट सामने आ गया। ब्लाॅक होने के बाद एकाउंट की रिच कम हो जाती है। इसके अलावा इंस्टा पर रील चलती है जिससे अधिक संख्या में लोग जुड़ते हैं, ये सुविधा एक्स पर नहीं है।