'CJP नेता आज रात में होंगे गिरफ्तार', जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर प्रेसवार्ता कर दावा किया कि आज रात सीजेपी की टीम को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने सरक ...और पढ़ें
HighLights
अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर प्रेसवार्ता की।
दावा किया आज रात CJP टीम गिरफ्तार हो सकती है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर सरकार से सवाल।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार दोपहर में जंतर-मंतर पर प्रेसवार्ता की।
अभिजीत दीपके ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, 'ऐसा सुनने में आ रहा है कि आज रात सीजेपी की टीम को गिरफ्तार किया जा सकता है और मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि शांतिपूर्ण तरीके से बैठे प्रदर्शनकारियों को क्यों गिरफ्तार करना है।'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बता दें कि नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) करीब एक महीने से प्रदर्शन कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इन मांगों को लेकर पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। हालांकि, गुरुवार देर रात में ही उन्होंने अपना उपवास समाप्त किया है।
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ? सोनम वांगचुक ने खत्म किया सबसे बड़े सवाल का सस्पेंस
कई पुलिसकर्मी हो गए थे घायल
दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच बीते सोमवार कुछ उपद्रवियों ने बवाल कर दिया था। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी उपद्रवियों ने बवाल किया था। इस दौरान अराजक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया था, जिसमें अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।