Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हमें उम्मीद है प्रदर्शनकारियों की रिहाई को लेकर सरकार आज ही लिखित गारंटी देगी', बोले CJP प्रवक्ता सौरव दास

    By AgencyEdited By: Sonu Suman
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:59 PM (IST)

    CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का स्वागत किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR वापसी और उनकी रिहाई को प्राथमिकता बताया। उन्हों ...और पढ़ें

    सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास। (फाइल फोटो)

    सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का CJP ने किया स्वागत।

    2. प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने की मुख्य मांग।

    3. मांगें न मानने पर दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी।

    एएनआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और प्रदर्शनकारियों की मांगों पर कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट युवाओं के हित में काम कर रहा है तो ऐसे आदेशों या फैसलों का हम स्वागत करते हैं। 

    बता दें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है। कोर्ट ने यह भी कहा कि जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। 

    दास ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से मैदान में सक्रिय है और उनकी कुछ प्रमुख मांगें पूरी होनी चाहिए। इनमें मुख्य मांग है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जाएं और सरकार भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न करे।

    आज ही सरकार की ओर से लिखित गारंटी मिलने की उम्मीद: सौरव दास

    सौरव दास ने आगे कहा कि आज (मंगलवार) तक सरकार की ओर से लिखित गारंटी जारी होने और सभी हिरासत या गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की रिहाई की उम्मीद थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शर्त या कैवेट के साथ समझौता स्वीकार्य नहीं है। कल शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपना वादा पूरा नहीं करती तो दिल्ली में एक बार फिर बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

    सौरव दास ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो भी कहे, वह उनकी मांगों के 'अतिरिक्त' होना चाहिए। उनकी मांगें पहले पूरी हों, फिर सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों या राहत का पालन करे। यही उनकी पार्टी की प्राथमिक मांग है।

    खबरें और भी

    कंगना को उनकी पार्टी के लोग गंभीरता से नहीं लेते: सौरव दास

    भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर सौरव दास ने कहा कि उनकी अपनी पार्टी के सदस्य भी उन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते, फिर हम क्यों लें। उन्होंने कहा कि जेन-जी, जेन-अल्फा या युवा पीढ़ी कोई भी कंगना को गंभीरता से नहीं लेती क्योंकि अब वे एक राजनेता हैं। हिमाचल प्रदेश में अपनी संसदीय क्षेत्र यात्रा के दौरान कंगना के उस बयान का जिक्र करते हुए दास ने कहा कि उन्होंने सोचा था काम कम करना होगा, लेकिन सांसद बनने पर बहुत ज्यादा मेहनत लगती है।

    यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट के बाद अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी सड़क पर उतरेंगे, 31 जुलाई को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन