तिहाड़ जेल में जान का खतरा, CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपितों ने लगाई गुहार; कोर्ट ने मांगा जवाब
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपितों ने तिहाड़ जेल में पिटाई और जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। अदालत ने इस मामले में तिहाड़ जेल प ...और पढ़ें
-1778272446349_m.webp)
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करनेवाला आरोपित ने कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार।
HighLights
CM रेखा गुप्ता हमला आरोपितों को तिहाड़ में धमकी।
आरोपितों ने जेल में पिटाई और जान का खतरा बताया।
कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से मांगा जवाब, सुरक्षा निर्देश।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में आरोपित दो व्यक्तियों ने तिहाड़ जेल के भीतर पिटाई और जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब-तलब किया।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निशांत गर्ग ने आरोपित राजेशभाई खिमजीभाई सकारिया और तहसीन रजा शेख की ओर से दायर अर्जी पर जेल अधिकारियों को नोटिस जारी किया। आरोपितों की ओर से अधिवक्ता सिद्धांत मलिक ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किलों को जेल के अंदर अन्य कैदियों द्वारा पीटा गया और लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
कैदियों ने आरोपितों को दी जान से मारने की धमकी
अर्जी में कहा गया कि कुछ कैदियों ने आरोपितों को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है कि उन्हें ये तक कहा गया है कि जेल के अंदर उन्हें तब तक पीटा जाएगा जब तक वे सबक नहीं सीख लेते। साथ ही गुजरात में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।
आरोपितों ने अलग बैरक में रखने की मांग उठाई
आरोपितों ने अदालत से मांग की कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें अलग बैरक में रखा जाए। अर्जी में यह भी कहा गया कि उन्हें किसी दूसरी जेल में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है, जिससे उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। मामले पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने जेल प्रशासन को आरोपितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और 22 मई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
खबरें और भी
दिसंबर 2025 में अदालत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हमले के मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप तय किया था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली लगातार तीसरे साल सड़क हादसों में सर्वाधिक मौतों वाला शहर, चौंकानेवाले हैं NCRB के आंकड़े