Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र सरकार का आगामी बजट भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने में सहायक: रेखा गुप्ता

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार का आगामी बजट भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने में सहायक होगा। उन्होंने बताय ...और पढ़ें

    आगामी आम बजट को लेकर रेखा गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया।

    आगामी आम बजट को लेकर रेखा गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया।

    HighLights

    1. केंद्र का बजट भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाएगा।

    2. बजट दिल्ली के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण में सहायक।

    3. यमुना सफाई, मेट्रो विस्तार में केंद्र का सहयोग मिलेगा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रविवार को पेश होने वाला केंद्र सरकार का बजट भारत को वर्ष 2047 तक एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र बनाने में भी सहयोग देगा। यह बजट देश की आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम होगा। केंद्र के बजटीय प्रविधानों का सकारात्मक प्रभाव दिल्ली की विकास योजनाओं पर भी पड़ेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के विजन पर कार्य कर रहे हैं। इस दिशा में बुनियादी ढांचे का विकास और तकनीकी प्रगति केंद्र सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार का बजट राष्ट्रीय राजधानी को विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में भी सहयोग प्रदान करेगा।

    यमुना की सफाई में केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा: रेखा गुप्ता

    केंद्र सरकार पहले से ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभा रही है। यमुना की सफाई में केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है। इसके अतिरिक्त दिल्ली मेट्रो के आगामी चरणों के विस्तार में भी केंद्र की वित्तीय सहभागिता बनी हुई है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं दिल्ली में भी प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में आठ स्थानों पर एफओबी की मंजूरी, 31 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य

    खबरें और भी